×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

लॉन्च होते ही छा गई Mahindra BE6 Batman Edition, जानें किन इलेक्ट्रिक SUV को देती टक्कर

Mahindra BE6 Batman Edition Launch: कंपनी ने इसे अगस्त 2025 में भारत में पेश किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 27.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई थी. यह स्पेशल एडिशन बैटमैन थीम पर आधारित है और इसे बनाने में महिंद्रा और वार्नर ब्रदर्स के डीसी कॉमिक्स के बीच साझेदारी की गई है.

Author
09 Mar 2026
( Updated: 09 Mar 2026
01:25 PM )
लॉन्च होते ही छा गई Mahindra BE6 Batman Edition, जानें किन इलेक्ट्रिक SUV को देती टक्कर
Image Source: Social Media
Advertisement

SUV Mahindra BE6 Batman Edition Launch: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Mahindra BE6 Batman Edition को लॉन्च किया है और यह गाड़ी जल्द ही चर्चा में आ गई है. कंपनी ने इसे अगस्त 2025 में भारत में पेश किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 27.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई थी. यह स्पेशल एडिशन बैटमैन थीम पर आधारित है और इसे बनाने में महिंद्रा और वार्नर ब्रदर्स के डीसी कॉमिक्स के बीच साझेदारी की गई है.
शुरुआत में कंपनी ने केवल 300 यूनिट्स तैयार की थीं, लेकिन लॉन्च के बाद डिमांड इतनी ज्यादा रही कि कंपनी को प्रोडक्शन बढ़ाकर 999 यूनिट्स कर देना पड़ा. हैरानी की बात यह है कि ये सभी यूनिट्स सिर्फ 135 सेकंड में बिक गईं.

प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी

ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए महिंद्रा अब इसका प्रोडक्शन फिर से बढ़ाने की योजना बना रही है. इस स्पेशल एडिशन SUV की नई बुकिंग 10 मार्च 2026 को केवल एक दिन के लिए खुलेगी. डिलीवरी की उम्मीद 10 अप्रैल 2026 से शुरू होने की है.

दमदार और खास डिजाइन

Advertisement

Mahindra BE6 Batman Edition का डिजाइन पूरी तरह बैटमैन से इंस्पायर्ड है. इसे सैटिन ब्लैक रंग में पेश किया गया है, जिससे कार का लुक काफी स्टाइलिश और दमदार दिखता है.
कार के व्हील आर्च और बंपर पर ग्लॉसी बॉडी क्लैडिंग दी गई है. साथ ही दरवाजों पर बैटमैन के स्टिकर और टेलगेट पर डार्क नाइट बैज लगाया गया है. यह स्पेशल डिजाइन कार को भीड़ से अलग और खास बनाता है.

इंटीरियर में भी बैटमैन थीम

कार के अंदर का डिज़ाइन भी बैटमैन थीम पर आधारित है. डैशबोर्ड पर एक खास प्लेट लगी है, जिस पर एडिशन नंबर लिखा होता है. इसके अलावा स्टीयरिंग व्हील और कार की चाबी पर भी बैटमैन का लोगो दिया गया है.
यह टॉप वेरिएंट पर आधारित SUV है, जिसमें 79 kWh बैटरी लगी है. कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह गाड़ी लगभग 682 किलोमीटर तक चल सकती है.

पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर

Advertisement

इस SUV में इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 286 हॉर्सपावर और 380 Nm टॉर्क जनरेट करती है. इसकी दमदार परफॉर्मेंस और लंबी रेंज इसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाती है.

टक्कर देती है टॉप SUV सेगमेंट में

Mahindra BE6 Batman Edition भारत में प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में उपलब्ध अन्य गाड़ियों जैसे टाटा कर्व ईवी, एमजी ZS EV और हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को कड़ी टक्कर देती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें