Advertisement

Loading Ad...

सिर्फ ढाई मिनट में Mahindra BE 6 Batman Edition हुई Sold Out, SUV को बायर्स से मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

Mahindra ने हाल ही में अपनी खास BE 6 Batman Edition इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की है, जो The Dark Knight Trilogy से प्रेरित है. इस कार को लोगों ने इतना पसंद किया कि यह महज 135 सेकंड में पूरी तरह बिक गई. इसके अलवे अतिरिक्त यूनिट्स भी कुछ ही मिनटों में पूरी तरह बुक हो गईं.

Mahindra BE 6 Batman Edition
Loading Ad...

Mahindra ने हाल ही में अपनी खास BE 6 Batman Edition इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की है, जो The Dark Knight Trilogy से प्रेरित है. इस कार को लोगों ने इतना पसंद किया कि यह महज 135 सेकंड में पूरी तरह बिक गई. शुरुआत में कंपनी ने केवल 300 यूनिट्स लॉन्च की थीं, लेकिन जबरदस्त डिमांड देखते हुए संख्या बढ़ाकर 999 कर दी गई. हैरानी की बात यह है कि अतिरिक्त यूनिट्स भी कुछ ही मिनटों में पूरी तरह बुक हो गईं.

Mahindra BE 6 Batman Edition को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

महिंद्रा की नई BE 6 Batman Edition इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च होते ही सुर्खियों में आ गई. The Dark Knight Trilogy से प्रेरित यह लिमिटेड एडिशन मॉडल अपने शानदार डिजाइन, बैटमैन-थीम वाले स्टाइल और एक्सक्लूसिव फीचर्स की वजह से बेहद खास बना. 23 अगस्त को सुबह 11:00 बजे बिक्री शुरू होते ही मात्र 135 सेकंड में सभी यूनिट्स बुक हो गईं. शुरुआत में केवल 300 यूनिट्स की योजना थी, लेकिन जबरदस्त डिमांड देखते हुए इसे बढ़ाकर 999 कर दिया गया, जो कुछ ही मिनटों में पूरी तरह बिक गई. यह भारतीय बाजार में प्रीमियम और थीम-बेस्ड इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग को दिखाता है.

Loading Ad...

नए कॉस्मेटिक एलिमेंट्स के साथ दमदार लुक

Loading Ad...

BE 6 Batman Edition का डिजाइन स्टैंडर्ड वर्जन पर आधारित है, लेकिन इसमें कई एक्सक्लूसिव कॉस्मेटिक अपडेट्स दिए गए हैं:
- सैटिन ब्लैक एक्सटीरियर पेंट 
- आगे के दरवाजों पर कस्टम बैटमैन डीकल्स
- पीछे की तरफ “BE 6 × The Dark Knight” बैजिंग
- नए R20 अलॉय व्हील्स
- सस्पेंशन कंपोनेंट्स पर Alchemy Gold फिनिशिंग

इंटीरियर और थीम फीचर्स

Loading Ad...

इंटीरियर में भी Batman थीम को बारीकी से शामिल किया गया है:
- Alchemy Gold डिजाइन टच स्टीयरिंग व्हील, इन-टच कंट्रोलर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और की-फॉब तक
- बैट प्रतीक वाला “Boost” बटन
- सीटबैक, पैसेंजर-साइड डैशबोर्ड और इंटीरियर लेबल पर Batman ग्राफिक्स
- डार्क नाइट थीम इंस्पायर्ड डोर स्ट्रैप ब्रांडिंग
- इंफोटेनमेंट डिस्प्ले पर Batman Edition वेलकम एनीमेशन
- एक्सटीरियर में कस्टम साउंड इफेक्ट, जो बैटमोबाइल से प्रेरित है


पावर और परफॉर्मेंस

Mahindra BE 6 Batman Edition पावरफुल स्पेसिफिकेशंस के साथ आती है:
- 79 kWh बैटरी पैक (थ्री वेरिएंट पर आधारित)
- एक बार चार्ज पर 682 किमी तक की रेंज
- 59 kWh वर्जन – 230 bhp
- 79 kWh वर्जन – 285 bhp
- दोनों में समान 380 Nm टॉर्क
- 175 kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट – 20 से 80% चार्ज सिर्फ 20 मिनट में


LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...