Advertisement

Loading Ad...

क्या आपकी गाड़ी में नहीं हुआ ये काम? ट्रैफिक पुलिस का होगा सख्त एक्शन!

Traffic New Rules: गाड़ी पर HSRP नंबर प्लेट ना होने कि सिचुएशन में अलग -अलग राज्यों में चालान की राशि अलग अलग हो सकती है। वैसे इस चालान की राशि 500 से लेकर 5000 तक हो सकती है।

Google
Loading Ad...

Traffic New Rules: अगर आप महाराष्ट्र में रहते है और अभी तक आपने अपनी गाड़ी में HSRP नंबर प्लेट नहीं लगवाई है तो तुरत लगवा दीजिए।ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योकि महाराष्ट्र राज्य परिवहन विभाग की एडवाइजरी के मुताबिक ,1 अप्रैल 2019 से पहले रजिस्टर्ड सभी वाहनों को 31 मार्च 2025 से पहले HSRP लगवाना अनिवार्य है। ऐसे में आपके लिए जानना जरुरी है कि इस प्लेट के लिए आप कैसे अप्लाई कर सकते है।  गाड़ी पर HSRP नंबर प्लेट ना होने कि सिचुएशन में अलग -अलग राज्यों में चालान की राशि अलग अलग हो सकती है।  वैसे इस चालान की राशि 500 से लेकर 5000 तक हो सकती है। इए जानते है इस खबर को विस्तार से...

क्या होता है HSRP ?

गाड़ियों की सिक्योरिटी के लिए कारो पर अब हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाई जाती है।  हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट में कई एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स मिलता हैं। अगर आपकी कार थोड़ी पुरानी हैं और बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के सड़क पर दौड़ रही है तो पुलिस आपका 5 हजार रूपये का चालान भी काट सकती है। भारत में सभी कारो के लिए HSRP उर्फ़ हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अनिवार्य है। इस खास नंबर प्लेट में होलोग्राम , यूनिक आयडेंटिफिकेशन नंबर और गाडी का रजिस्ट्रेशन नंबर जैसी जरुरी जानकारी शामिल होती है।  

कैसे करना होता HSRP के लिए आवेदन 

HSRP नंबर प्लेट के लिए आवेदन करना काफी आसान है।इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से कर सकते है। सबसे पहले आप अपने राज्य की वाहन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर जाएं।  वहा HSRP के लिए आवेदन करना का ऑप्शन चुने।  अपने वाहन की जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर , इंजन नंबर , चेसिस नंबर आदि भरें।  शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करे और कन्फोर्मशन प्राप्त करें।  आपको एक निश्चित तारिक दी जाएगी।  जब आप अपनी HSRP नंबर प्लेट को फिट करवा सकते हैं। HSRP नंबर प्लेट का लगवाना अब जरुरी हो गया हैं।  यह न केवल आपकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं , बल्कि नियमो का पालन करने में भी मदद करता हैं।  चालान से बचने और क़ानूनी समस्याओं से दूर रहने के लिए वाहन पर समय रहते HSRP लगवाना सुनश्चित करें। 

Loading Ad...

क्यों हैं जरुरी HSRP लगवाना 

HSRP नंबर प्लेट से वाहन की चोरी को ट्रैक करना और रोकना आसान होता हैं।  इसमें यूनिक कॉर्ड हैं जिसे स्कैन करके पुलिस या सबंधित अधिकारी तुरंत वाहन की जानकारी निकल सकते हैं। फर्जी नंबर प्लेट HSRP के कारण नंबर प्लेट लगाकर गलत काम नहीं कर सकते हैं।  क्योकि इसको कॉपी करना बेहद ही कठिन होता हैं।  वही आपको बता दे, यदि आपके वाहन पर HSRP नंबर प्लेट नहीं लगी हैं तो आपको भारी चालान का सामना करना पड़ सकता हैं।  अलग अलग राज्यों में यह चालान की राशि अलग हो सकती हैं।  लेकिन औसतन से 500 से लेकर 5000 तक का चालान काट सकता हैं।  

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...