×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बाइक और मेट्रो से भी सस्ती! Tata Tiago EV पर लाखों का डिस्काउंट

Tata Tiago EV: इसका मतलब है कि अगर आप रोजाना 60 किलोमीटर चलते हैं, तो यह कार सिर्फ 0.77 रुपये प्रति किलोमीटर की लागत में चल सकती है. यह रनिंग कॉस्ट बाइक और मेट्रो से भी कम है.

Author
09 Feb 2026
( Updated: 09 Feb 2026
11:25 AM )
बाइक और मेट्रो से भी सस्ती! Tata Tiago EV पर लाखों का डिस्काउंट
image source
Advertisement

Tata Tiago EV: अगर आप रोजाना ऑफिस आने-जाने या शहर में ड्राइविंग के लिए कोई सस्ती और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक कार ढूंढ रहे हैं, तो Tata Tiago EV आपके लिए एक अच्छा विकल्प है, यह कार खासतौर पर डेली यूज के लिए बनाई गई है और इसमें 315 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है. इसका मतलब है कि अगर आप रोजाना 60 किलोमीटर चलते हैं, तो यह कार सिर्फ 0.77 रुपये प्रति किलोमीटर की लागत में चल सकती है. यह रनिंग कॉस्ट बाइक और मेट्रो से भी कम है.
इस समय कंपनी MY24 और MY25 मॉडल Tiago EV पर 1.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे यह और भी किफायती बन जाती है..

कीमत और वेरिएंट्स

Tata Tiago EV की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होकर 11.14 लाख रुपये तक जाती है. यह कार चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है:
XE MR
XT MR
XT LR
XZ+ Tech Lux LR
कम बजट वाले ग्राहक मीडियम रेंज वेरिएंट चुन सकते हैं, जबकि जो लोग लंबी रेंज और ज्यादा पावर चाहते हैं, उनके लिए लॉन्ग रेंज वेरिएंट परफेक्ट है।

डिजाइन और फीचर्स

एक्सटीरियर की बात करें तो Tata Tiago EV में LED हेडलाइट्स, नई सिल्वर ग्रिल स्ट्रिप और 14-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
इंटीरियर में ब्लैक-ग्रे डैशबोर्ड, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ), डिजिटल क्लस्टर, कूल्ड ग्लव बॉक्स और 240 लीटर बूट स्पेस जैसे फीचर्स मिलते हैं.
सेफ्टी के मामले में भी यह कार भरोसेमंद है. इसे ग्लोबल NCAP से 4-स्टार रेटिंग मिली है. इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS-EBD, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल, TPMS, रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा जैसी सुविधाएँ हैं. इसके अलावा, IP67 वॉटरप्रूफ बैटरी पैक और लिक्विड कूल्ड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम बैटरी को सुरक्षित और टिकाऊ बनाते हैं.

Advertisement

बैटरी, रेंज और चार्जिंग

Tata Tiago EV में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं:
मीडियम रेंज: 19.2 kWh बैटरी, 60 bhp पावर, 110 Nm टॉर्क, रेंज 250-275 KM
लॉन्ग रेंज: 24 kWh बैटरी, 74 bhp पावर, 114 Nm टॉर्क, रेंज 293-315 KM
चार्जिंग के लिए, 3.3 kW AC होम चार्जर से फुल चार्ज होने में लगभग 9.4 घंटे लगते हैं.वहीं, DC फास्ट चार्जर से 10-80% चार्जिंग सिर्फ 57 मिनट में पूरी हो जाती है. कंपनी बैटरी पर 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर की वारंटी भी देती है, जो लॉन्ग-टर्म यूज के लिए बढ़िया है.

क्यों चुनें Tata Tiago EV?

Advertisement

डेली यूज के लिए किफायती और भरोसेमंद
बाइक और मेट्रो से सस्ती रनिंग कॉस्ट
लंबी रेंज और तेज़ चार्जिंग सुविधा
प्रीमियम फीचर्स और सुरक्षा पर जोर
डिस्काउंट ऑफर के साथ अब और भी किफायती
Tata Tiago EV उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है जो शहर में रोजाना ड्राइविंग करते हैं और इलेक्ट्रिक कार की सुविधाओं के साथ पैसे की बचत भी करना चाहते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें