न्यूज
01 Feb, 2025
07:42 PM
Delhi Elections 2025: दिल्ली में बदला सियासी खेल! आम आदमी पार्टी के 8 विधायक भाजपा में शामिल
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा देने वाले 8 विधायक भाजपा (BJP) में शामिल हो गए, जिससे दिल्ली की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। इन विधायकों में गिरीश सोनी, भावना गौड़, मदन लाल, पवन शर्मा, राजेश ऋषि, बीएस जून, रोहित महरौलिया और नरेश यादव शामिल हैं।