न्यूज
07 Jul, 2025
03:26 PM
26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा का कबूलनामा, कहा- मैं पाकिस्तानी आर्मी का एजेंट था, लश्कर और ISI की साजिश से उठाया पर्दा
दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद तहव्वुर राणा ने पूछताछ के दौरान कबूल किया है कि वह 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश में शामिल था और पाकिस्तानी सेना का सबसे भरोसेमंद एजेंट रहा है. राणा ने बताया कि उसने लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तान स्थित ट्रेनिंग कैंपों में कई बार ट्रेनिंग लिया और उसका नेटवर्क एक आतंकी संगठन से ज्यादा जासूसी एजेंसी की तरह काम करता है. उसने यह भी माना कि उसका करीबी दोस्त डेविड हेडली हमले की प्लानिंग में सक्रिय था.