न्यूज
08 Sep, 2025
05:37 PM
हमारे लिए भारत फर्स्ट... आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA को खुला समर्थन देने का किया ऐलान, कहा - हमें मोदी के नेतृत्व पर विश्वास है
आंध्र प्रदेश सरकार के मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि 'उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर विश्वास है. चाहे उपराष्ट्रपति चुनाव हो या कोई अन्य चुनाव हमारा रुख स्पष्ट है कि हम एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देंगे. हमने उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन को समर्थन देने का ऐलान किया है. हमारी पार्टी के सांसदों ने दिल्ली में उनसे मुलाकात कर बधाई भी दी है.'