न्यूज
18 May, 2025
08:58 AM
यूपी के जंगलों में चलेगी देश की पहली विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन, 107 किलोमीटर की रोमांचकारी यात्रा का मिलेगा अनुभव
उत्तर-प्रदेश पर्यटन विभाग ने कतर्नियाघाट से दुधवा नेशनल पार्क तक देश की पहली विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन की शुरुआत की है. जिसके माध्यम से पर्यटक 107 किलोमीटर के लंबे जंगल के भीतर का सफर करते हुए प्राकृतिक दृश्याों, जैव विविधता और वन्यजीवों का काफी नजदीक से अनुभव ले सकेंगे. वहीं यूपी पयर्टन विभाग राजधानी लखनऊ से कतर्नियाघाट तक ले जाने के लिए एक पैकेज भी तैयार कर रही है. इसकी जानकारी विभाग के डायरेक्टर प्रखर मिश्रा ने दी है.