विधानसभा चुनाव
15 Oct, 2025
03:24 PM
'JDU अब ललन सिंह चला रहे…', राघोपुर सीट से नामांकन कर तेजस्वी यादव ने साधा CM नीतीश पर निशाना, लालू-राबड़ी भी रहे मौजूद
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट से बुधवार को नामांकन दाखिल किया. दोपहर 1:20 बजे हाजीपुर समाहरणालय पहुंचे, उनके साथ लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती भी मौजूद रहीं. जबकि महागठबंधन में कांग्रेस और आरजेडी के बीच सीट बंटवारे को लेकर अभी भी तनातनी जारी है.