न्यूज
06 Jun, 2025
03:26 PM
राजभवन में भारत माता की तस्वीर देखकर भड़के केरल के मंत्री, राज्यपाल ने दिया करारा जवाब
केरल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत माता की तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया. कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राज्य के कृषि मंत्री पी. प्रसाद ने मंच पर भारत माता की भगवा ध्वज वाली तस्वीर लगाए जाने पर आपत्ति जताते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया. वहीं इसपर राज्यपाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत माता की तस्वीर नहीं हटाई जाएगी.