न्यूज
24 Sep, 2025
06:39 PM
'भारत आर्थिक महाशक्ति, दूसरे से तुलना ठीक नहीं...', फिनलैंड के राष्ट्रपति की ट्रंप को दो टूक, यूरोप को भी चेताया, VIDEO
डोनाल्ड ट्रंप के एक करीबी दोस्त और यूरोप के अहम देश, फिनलैंड के राष्ट्रपति ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की चीन-रूस की तरह की दोस्ती से तुलना ठीक नहीं. भारत के पास हर चीज है. वो आर्थिक महाशक्ति है, उसके पास डेमोग्राफी है. अगर पश्चिमी देश उसके साथ सम्मानजनक और सहयोगात्मक रवैया नहीं अपनाते हैं तो वो लोग रेस में काफी पीछे रह जाएंगे और चीन उस गैप को भर देगा.