न्यूज
02 Apr, 2025
11:51 AM
केदारनाथ धाम की यात्रा पर बड़ा खतरा मंडराया! कपाट खुलने से पहले ही फैला खतरनाक वायरस! सभी घोड़े और खच्चर होंगे क्वारंटीन
बता दें कि केदारनाथ धाम यात्रा के कपाट खुलने से पहले ही इस यात्रा पर खतरनाक वायरस का साया मंडरा रहा है। खबरों के मुताबिक घोड़े और खच्चरों के अंदर एक्वाईन इनफ्लुएंजा वायरस मिला है। इसके अलावा 12 अन्य अश्ववंशीय पशुओं में यह वायरस मिला है। जिन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद सभी अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है।