ग्लोबल चश्मा
21 Sep, 2024
04:45 PM
Israel Hezbollah War: इज़राइल पर हिजबुल्लाह के रॉकेट हमले, कमांडर इब्राहिम अकील की हुई मौत?
Israel Hezbollah War: शुक्रवार को हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर अचानक 140 से ज्यादा रॉकेट दाग दिए। इस हमले ने एक बार फिर से मध्य-पूर्व के हालात को बेहद नाजुक बना दिया है। इजरायली सेना ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए लेबनान की राजधानी बेरूत पर जोरदार हमले किए और हिजबुल्लाह के रदवान फोर्स के कमांडर इब्राहिम अकील को मार गिराने का दावा किया। हालांकि, लेबनानी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, यह साफ नहीं है कि अकील वाकई इस हमले में मारा गया या नहीं।