Independence Day 2025: इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का विशेष उत्सव मनाया गया. लालकिले पर आयोजित समारोह में भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का गौरव दर्शाया गया. लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराते ही, भारतीय वायु सेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर, लाल यहां आसमान पर दिखाई दिए. इनमें से एक हेलीकॉप्टर राष्ट्रीय ध्वज लिए हुए था और दूसरा हेलीकॉप्टर 'ऑपरेशन सिंदूर' को दर्शाने वाला ध्वज लिए हुए था.
-
न्यूज15 Aug, 202511:05 AMIndependence Day 2025: MI-17 हेलीकॉप्टर्स ने तिरंगे के साथ-साथ लहराया 'ऑपरेशन सिंदूर' का झंडा, स्वदेशी 105MM लाइट फील्ड गन से दी गई सलामी
-
न्यूज14 Aug, 202507:07 AMLOC पर दुश्मन अब थर-थर कापेंगे, भारतीय सेना में शामिल हुआ आतंकियों का काल, रोबोटिक म्यूल, स्मार्ट बाड़ और मिनी ड्रोन सीमा पर करेंगे पहरेदारी
भारतीय सेना देश की सुरक्षा की खास तैयारी के लिए अपने बेड़े में रोबोटिक म्यूल, स्मार्ट बाड़ और मिनी ड्रोन जैसे अत्याधुनिक उपकरण को शमिल करने जा रही है. यह सीमावर्ती इलाकों में तैनात किए जाएंगे. इससे किसी भी आतंकवादी हरकत को तुरंत नाकाम करने में सेना को बड़ी मदद मिलेगी.
-
न्यूज12 Aug, 202509:18 AMबलूचों की आजादी पर प्रहार! अमेरिका ने BLA को घोषित किया आतंकी संगठन, PAK फौज की बर्बरता को मिली खुली छूट, मुनीर को मिला लाइसेंस!
अमेरिका ने बलूचिस्तान की आज़ादी की लड़ाई लड़ रहे बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) और उसके सहयोगी संगठन मजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है अमेरिका का यह फैसला पाकिस्तान को बलूच राष्ट्रवाद और आजादी की लड़ाई को कुचलने की और खुली छूट दे सकता है. यह आशंका गहराती जा रही है कि पाक सेना अब इस निर्णय को बलूचों के खिलाफ और ज़्यादा बर्बर दमन के लिए "लाइसेंस" की तरह इस्तेमाल करेगी.
-
न्यूज11 Aug, 202510:13 PMपाकिस्तान के करीब भारतीय नौसेना का 'वाॅर गेम' शुरू, क्षेत्र में तनाव बढ़ने के आसार, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत का दूसरा युद्धाभ्यास
सोमवार 11 अगस्त को भारतीय नौसेना ने अरब सागर के उत्तरी हिस्से में फायरिंग अभ्यास की शुरुआत कर दी है. इसके लिए सभी मछुआरों, तेल टैंकरों और जहाजों को इन क्षेत्रों से दूर रहने को कहा गया है. इनमें मछली पकड़ने पर रोक लगाई गई है. नौसेना द्वारा यह अभ्यास सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा.
-
न्यूज11 Aug, 202509:09 PMपाक आर्मी चीफ असीम मुनीर ने मुकेश अंबानी की तस्वीर शेयर कर फिर से दी भारत को धमकी, कहा- हम पूर्व से शुरुआत करेंगे...
अपने देश के प्रवासी समुदायों को संबोधित करते हुए असीम मुनीर ने भारत को धमकी देने के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी की तस्वीर का सहारा लिया है. पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने 'एक ट्वीट करवाया था, जिसमें सूरह फ़ील और मुकेश अंबानी की तस्वीर थी, ऐसा इसलिए किया गया था, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि अगली बार पाकिस्तान क्या करेगा.' उसने धमकी भरे लहजे में यह भी कहा कि 'हम भारत के पूर्व से शुरुआत करेंगे, जहां उनके सबसे कीमती संसाधन हैं और फिर पश्चिम की ओर बढ़ेंगे.'
-
Advertisement
-
न्यूज11 Aug, 202507:32 PM'न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे...', असीम मुनीर की गीदड़भभकी पर भड़का भारत, अमेरिका को भी दिखाया आईना
अमेरिका दौरे पर एक कार्यक्रम में पहुंचे पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर ने भारत सहित कई देशों को न्यूक्लियर की धमकी देते हुए जो बयान दिया है, अब उस पर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया सामने आई है. इस मामले पर भारत सरकार ने कहा है कि 'यह खेदजनक है, कि इस तरह के बयान एक मैत्रीपूर्ण राष्ट्र की जमीं से दिए गए. भारत पहले भी स्पष्ट कर चुका है कि वह इस तरह की न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा, हम अपने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे.'
-
न्यूज10 Aug, 202511:55 PM'हम डूबे तो आधी दुनिया को साथ ले जाएंगे...', असीम मुनीर की अमेरिका से भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी, कहा - हम मिसाइलों से सब तबाह कर देंगे
पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर ने एक बार फिर से भारत को गीदड़भभकी दी है. उसने कहा है कि 'हम एक परमाणु राष्ट्र हैं और अगर हमें लगता है कि हम डूब रहे हैं, तो हम अपने साथ आधी दुनिया को ले जाएंगे.' बता दें कि भारत के साथ 4 दिनों तक चले संघर्ष के बाद मुनीर का यह दूसरा अमेरिकी दौरा है. इससे पहले उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी.
-
न्यूज10 Aug, 202506:04 PM'कभी भी हो सकता है अगला युद्ध...', आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी बोले- हर खतरे के लिए तैयार रहना होगा; पाकिस्तान को चेताते हुए मुनीर के लिए मजे
भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने चेतावनी दी है कि ‘अगला युद्ध जल्द हो सकता है’ और इसके लिए हमें पूरी तैयारी करनी होगी. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर देश को झकझोर दिया था.
-
न्यूज10 Aug, 202504:32 PMउत्तरकाशी ‘ऑपरेशन जिंदगी’ से बचाए गए 1126 लोग... धराली में रेस्क्यू की रफ्तार बढ़ी, हर्षिल में बिजली हुई बहाल
उत्तरकाशी आपदा के बाद राहत और बचाव का छठा दिन जारी है. मौसम साफ होने पर हर्षिल और धराली से हवाई रेस्क्यू फिर शुरू हुआ है. अब तक 1126 लोग सुरक्षित निकाले जा चुके हैं, जिनमें से 480 को जोलीग्रांट, मटली और चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया है. हेलीकॉप्टरों ने 270 से अधिक उड़ानें भरी हैं.
-
न्यूज10 Aug, 202510:30 AM'शतरंज की तरह लड़ा गया युद्ध...', जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बताया ऑपरेशन सिंदूर का मास्टरप्लान, जानें PAK के हार्टलैंड में हमले की पूरी कहानी
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पहली बार ऑपरेशन सिंदूर पर खुलकर बयान देते हुए इसे “शतरंज जैसी सटीक रणनीति” वाला अभियान बताया. उन्होंने कहा, यह पूर्ण युद्ध से थोड़ा कम था, लेकिन अनिश्चित हालात में दुश्मन की हर चाल का अप्रत्याशित तरीके से जवाब दिया गया.
-
न्यूज09 Aug, 202511:23 AMजम्मू-कश्मीर: आतंकियों के साथ जारी मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद, दो घायल
यह ऑपरेशन घाटी में चल रही सबसे लंबी कार्रवाई है, जो 9वें दिन में प्रवेश कर चुकी है. पहली रात, यानी पिछले शुक्रवार को हुई गोलीबारी में एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया और चार सैनिक घायल हो गए.
-
न्यूज07 Aug, 202510:46 AMकुलगाम एनकाउंटर: कुलगाम में 7वें दिन भी आतंकियों की तलाश जारी, उत्तरी सेना के कमांडर प्रतीक शर्मा ने समीक्षा की
भारतीय सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, "सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने दक्षिण कश्मीर में आतंकवाद-रोधी ग्रिड की समीक्षा की, जहां उन्हें सुरक्षा स्थिति, परिचालन तत्परता और चल रहे अभियानों की जानकारी दी गई. उन्होंने सभी सैन्य अधिकारियों और जवानों की सराहना की, जो क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को सक्षम बना रहे हैं."
-
न्यूज06 Aug, 202512:28 PMउत्तराखंड: 'हमारे लिए हर व्यक्ति की जान कीमती है', सीएम धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में बताया था कि हमारे लिए हर व्यक्ति की जान कीमती है, ग्राउंड जीरो पर तेजी से राहत कार्य किए जा रहे हैं.अब तक 80 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है.राहत एवं बचाव कार्यों के त्वरित सम्पादन के लिए शासन स्तर पर तीन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.वायु सेना से भी मदद मांगी गई है.मैं स्वयं भी आपदा स्थल का निरीक्षण करूंगा.आपदा की इस घड़ी में पूरा देश पीड़ितों के साथ खड़ा है.