संसद के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार से हो रही है. यह 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा, जिसमें 21 बैठकें होंगी. इस दौरान तमाम मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार की घेराबंदी करने की तैयारी में है. आसार है कि सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामा भी हो सकता है.
-
न्यूज21 Jul, 202508:54 AMआज से संसद का मानसून सत्र शुरू, विपक्ष का तीखा एजेंडा तैयार... जानिए किन मुद्दों पर घिरेगी मोदी सरकार!
-
न्यूज20 Jul, 202503:41 PMसंसद के मॉनसून सत्र में सरकार 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा को तैयार, सर्वदलीय बैठक में बोले किरेन रिजिजू
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. मानसून सत्र शुरू होने से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, संसद की कार्यवाही अच्छे से चले, इसके लिए पक्ष और विपक्ष को मिलकर काम करना होगा.
-
बिज़नेस20 Jul, 202511:39 AMPM Modi ने सराहे TVS चेयरमैन श्रीनिवासन के प्रयास: कच्छ की खूबसूरती को बढ़ावा देने पर फोकस
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर री-पोस्ट करते हुए लिखा, "मुझे वेणु श्रीनिवासन और सुदर्शन वेणु से मिलकर बहुत खुशी हुई. मैं कच्छ की खूबसूरती को दर्शाने और मोटरसाइकिल सवारों को वहां जाने के लिए प्रोत्साहित करने के उनके प्रयास की सराहना करता हूं."
-
दुनिया20 Jul, 202511:35 AMभारत की एयरस्ट्राइक के डर से कांप रहा पाकिस्तान... अचानक बंद किया अपना एयरस्पेस, आखिर क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?
पहलगाम आतंकी हमले में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के फ्रंट संगठन TRF पर अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई है. भारत की संभावित एयर स्ट्राइक की आशंका में पाकिस्तान ने 16 से 23 जुलाई तक एयरस्पेस का एक हिस्सा बंद कर दिया है. 22-23 जुलाई को दक्षिणी हवाई क्षेत्र भी सील रहेगा.
-
न्यूज19 Jul, 202508:05 PMराज ठाकरे और पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हाई कोर्ट में दर्ज हुई याचिका, हिंसा भड़काने को लेकर FIR की भी उठी मांग
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे और उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है, जहां उन पर हिंदी भाषी लोगों के खिलाफ हिंसा भड़काने और भाषा के आधार पर घृणा फैलाने का आरोप लगाया गया है. इसके अलावा याचिका में ठाकरे और उनकी पार्टी के खिलाफ FIR दर्ज करने की भी मांग की गई है.
-
Advertisement
-
यूटीलिटी19 Jul, 202504:23 PMVande Bharat: एक और शहर को वंदे भारत का तोहफा! देखिए कौन सी सिटी इस लिस्ट में हुई शामिल
इस फैसले के साथ ही वलसाड, गुजरात का 19वाँ ऐसा शहर बन गया है जहां वंदे भारत ट्रेन का ठहराव है. वलसाड पहले से ही दक्षिण गुजरात का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक और कृषि केंद्र है. अब वंदे भारत जैसी तेज़ रफ्तार ट्रेन के ठहराव से यहां शिक्षा, पर्यटन और व्यवसाय को भी नया ज़ोर मिलेगा. यह न सिर्फ वलसाड बल्कि पूरे दक्षिण गुजरात के लिए विकास का एक और अवसर है. इससे न केवल यात्रा में सहूलियत मिलेगी, बल्कि यह कदम गुजरात के समग्र विकास मॉडल को और मजबूती देगा.
-
न्यूज19 Jul, 202512:23 PMजम्मू-कश्मीर में काउंटर-इंटेलिजेंस की बड़ी 'स्ट्राइक', पुलवामा से श्रीनगर तक 4 जिलों में 10 जगह छापेमारी
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) यूनिट ने शनिवार को कई अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की है. सीआईके ने चार जिलों में 10 जगहों पर तलाशी ली है.
-
यूटीलिटी19 Jul, 202511:52 AMभारतीय रेलवे की बड़ी पहल: देशभर में चलेंगी 100 अमृत भारत ट्रेनें, जानिए रूट और सुविधाएं
अमृत भारत ट्रेनों की शुरुआत से भारतीय रेलवे ने एक नई दिशा में कदम रखा है, जहां आम आदमी को भी स्मार्ट और सुरक्षित रेल सफर मिल सकेगा. ये ट्रेनें न केवल यात्रियों की सुविधाएं बढ़ा रही हैं, बल्कि भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता, रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे के विस्तार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. आने वाले वर्षों में ये ट्रेनें भारत की रेल व्यवस्था का नया चेहरा बनेंगी.
-
न्यूज19 Jul, 202511:40 AMGoogle और Meta को ED ने भेजा नोटिस, ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में पूछताछ के लिए बुलाया
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार को लेकर गूगल और मेटा को नोटिस भेजा है. आरोप है कि इन कंपनियों ने ऐसे अवैध ऐप्स के विज्ञापनों और वेबसाइट्स को अपने प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ावा दिया. ईडी ने दोनों के प्रतिनिधियों को 21 जुलाई को पूछताछ के लिए तलब किया है.
-
न्यूज19 Jul, 202507:59 AM'मुंबई आओ, समंदर में डुबो-डुबोकर मारेंगे...', राज ठाकरे की निशिकांत दुबे को खुली चुनौती
महाराष्ट्र में भाषा विवाद गहराता जा रहा है. एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे मुंबई आए, तो उन्हें "समंदर में डुबो-डुबोकर मारा जाएगा". ठाकरे का आरोप है कि एक भाजपा सांसद ने मराठियों को पटकने की बात कही थी. उन्होंने मीरा रोड की हालिया घटना का बचाव करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में मराठी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जवाब "महाराष्ट्र स्टाइल" में मिलेगा.
-
न्यूज19 Jul, 202507:41 AMचीन ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, अमेरिका द्वारा 'TRF' को आतंकी संगठन घोषित करने के फैसले पर जताया अपना समर्थन
शुक्रवार को चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने TRF को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करने पर अपने बयान में कहा कि 'चीन सभी प्रकार के आतंकवाद का दृढ़ता से विरोध करता है और 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है.'
-
न्यूज19 Jul, 202507:36 AMअब संसद में भी गूंजेगी 'ऑपरेशन सिंदूर' की कहानी, रक्षा मंत्री के आवास पर हुई बैठक में लिया गया बड़ा फैसला, CDS और NSA भी रहें मौजूद
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' की गूंज अब देश की संसद में भी सुनाई देने वाली है. शुक्रवार को इसी सिलसिले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर चली बैठक में एक खास रणनीति पर चर्चा हुई. जिसमें देश के गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, किरण रिजिजू, मनोहर लाल, एल मुरुगन, अर्जुन राम मेघवाल, सीआर पाटिल और कई अन्य नेता सहित NSA अजित डोभाल, CDS अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के चीफ भी मौजूद रहें.
-
न्यूज19 Jul, 202507:24 AMबैन लगने के बाद नाम और पता बदलने की तैयारी में आतंकी संगठन TRF, भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से खौफ में जी रहा पाकिस्तान
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बर्बाद हुए पाकिस्तान के आतंकी संगठन द रेजिस्टेंट फोर्स का नाम और ठिकाना दोनों बदलने की तैयारी चल रही है. भारतीय एजेंसियों को शक है कि पाकिस्तानी सेना चाहती है कि लश्कर-ए-तैयबा और द रेजिस्टेंट फोर्स का मुख्यालय एक ही जगह 'बहावलपुर' में हो, ताकि दोनों संगठनों को आसानी से संभाला जा सके और उनके बीच तालमेल बढ़ाया जा सके.