अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा प्रोग्राम का बचाव करते हुए कहा कि अमेरिका को कुछ खास उद्योगों के लिए विदेशी प्रतिभाओं की जरूरत है. ट्रंप ने साफ कहा कि हर काम के लिए विशेष कौशल चाहिए, जिसे केवल विदेशी टैलेंट से ही पूरा किया जा सकता है. उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब उनकी सरकार ने एच-1बी वीजा पर सख्ती और आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी की है.
-
दुनिया12 Nov, 202507:39 AM'हमें विदेशी हुनर की जरूरत...', H-1B वीजा प्रोग्राम पर नरम पड़े ट्रंप के तेवर, कहा- अमेरिका में खास प्रतिभा की कमी
-
दुनिया10 Nov, 202507:31 AMअमेरिका में 3300 उड़ानें रद्द... सरकारी शटडाउन से ठप हुआ US का आसमान, स्टाफ ने काम से किया इंकार
अमेरिका में 40 दिनों से जारी सरकारी शटडाउन के बीच हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हो गई है. रविवार को 3300 उड़ानें रद्द हुईं और हजारों यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा. वेतन न मिलने से एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स के काम पर न आने के कारण FAA ने उड़ानों में कटौती का आदेश दिया है.
-
दुनिया10 Nov, 202502:39 AMअमेरिका में खत्म होने वाला है गवर्नमेंट शटडाउन, सीनेट में वोटिंग से पहले डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन्स ने दिए समझौते के संकेत
अमेरिका में 40 दिनों से जारी गवर्नमेंट शटडाउन जल्द खत्म हो सकता है. वॉशिंगटन में डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन्स के बीच समझौते की बातचीत जारी है. रिपब्लिकन नेता जॉन थून ने संकेत दिए कि डील बनने के आसार हैं. शटडाउन तब शुरू हुआ था जब कांग्रेस समय पर फाइनेंस बिल पारित नहीं कर सकी.
-
दुनिया09 Nov, 202508:18 AMअगर मोटे हैं या डायबिटीज है तो नहीं मिलेगी अमेेरिका मेें एंट्री! वीजा को लेकर ट्रंप के नए फरमान सेे हड़कंप
Make America Great Again का नारा देने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वीजा को लेकर भेदभावपूर्ण फरमान जारी कर दिया. नए नियमों के तहत अब अगर तोंद भी निकली है तो अमेरिका का वीजा रिजेक्ट हो जाएगा. ट्रंप के इस फैसले पर विवाद खड़ा हो गया है.
-
दुनिया08 Nov, 202502:28 AM'कोई अधिकारी नहीं जाएगा...', ट्रंप का दक्षिण अफ्रीका पर कड़ा वार, जी-20 समिट का अमेरिका ने किया बहिष्कार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन का बहिष्कार किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि दक्षिण अफ्रीकी सरकार श्वेत किसानों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस 'अन्यायपूर्ण व्यवस्था' का समर्थन नहीं करेगा. उनकी जगह उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस को भेजा जाना था, लेकिन अब वे भी नहीं जाएंगे. दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने इन आरोपों को झूठा बताया है.
-
Advertisement
-
न्यूज05 Nov, 202502:00 PMट्रंप के लाख विरोध के बावजूद दो भारतीयों का अमेरिका में कमाल... ममदानी बने मेयर, गजाला हाशमी बनीं गवर्नर
अमेरिका में भारतीय मूल के दो लोगों ने कमाल कर दिया है. ट्रंप के भारी विरोध और कैंपेन के बावजूद जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क मेयर का चुनाव जीत लिया है. वहीं हैदराबाद में जन्मीं गजाला हाशमी ने वर्जीनिया लेफ्टिनेंट गवर्नर का चुनाव जीत लिया है. दोनों ने इसके साथ ही इतिहास रच दिया है. प्रवासी विरोधी फैसले ले रहे ट्रंप के लिए ये एक तरह से करारा झटका है
-
न्यूज03 Nov, 202510:18 AMउधर मुनीर करता रहा ट्रंप की चापलूसी, इधर भारत-अमेरिका की हो गई 10 वर्षीय डिफेंस डील, पाकिस्तान की उड़ी नींद!
पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप की चापलूसी करता रहा, बदले में उसे ट्रंप से तारीफ और चंद पैसे भीख में मिल भी गए, लेकिन असली बाजी भारत ने मार ली. लगातार तनाव और टैरिफ टेंशन के बीच भारत-अमेरिका के बीच बहुचर्चित 10 वर्षीय डिफेंस डील हो गई, जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद से ही आसिम मुनीर, शहबाज शरीफ सहित पूरी पाक फौज की नींद उड़ गई है.
-
डिफेंस01 Nov, 202506:31 PM'मिलन' अभ्यास देख कापेंगे दुश्मन, 55 देशों की नौसेनाओं की मेजबानी करेगा भारत, रूस और अमेरिका भी होंगे शामिल, शुरू हुई तैयारी
भारतीय नौसेना उपप्रमुख वाइस एडमिरल संजय वत्यायन ने बताया कि 'हिंद महासागर में बाहरी शक्तियों की उपस्थिति लगातार बनी हुई है और यह स्थिति बढ़ती ही जा रही है. हिंद महासागर में किसी भी समय कम से कम 40 युद्धपोत सक्रिय रहते हैं और इसकी संख्या आगे 50 तक की जा सकती है. हम सभी पर नजर बनाए रखे हुए हैं और उनकी हर एक गतिविधि से भी वाकिफ हैं.
-
दुनिया31 Oct, 202510:20 AMअमेरिका में डगमगा गया ट्रंप का टैरिफ प्लान... खुद की पार्टी के 4 नेता हुए खिलाफ, सीनेट ने पारित किया विरोध प्रस्ताव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति पर अब उनकी ही पार्टी में असहमति बढ़ रही है. अमेरिकी सीनेट में ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के खिलाफ प्रस्ताव 51-47 मतों से पास हुआ, जिसमें चार रिपब्लिकन सीनेटरों ने भी समर्थन किया. हालांकि इसका फिलहाल नीति पर असर नहीं पड़ेगा. ट्रंप का दावा है कि ऊंचे टैरिफ अमेरिकी उद्योगों की रक्षा करते हैं और विदेश नीति में असरदार हथियार हैं.
-
न्यूज30 Oct, 202510:00 PMभारत के ट्रेड रूट पर अमेरिका की नरमी… चाबहार पोर्ट पर 6 महीने की रियायत, जानें क्या है मायनें
चाबहार पोर्ट (Chabahar Port) ईरान के सिस्तान-ओ-बलूचिस्तान प्रांत में ओमान की खाड़ी के तट पर एक अहम समुद्री बंदरगाह है. यह ईरान का एकमात्र समुद्री बंदरगाह है जो हिंद महासागर में सीधे खुलता है.
-
न्यूज30 Oct, 202503:02 PMअमेरिका ने चीन पर घटाया 10% टैरिफ… किस शर्त पर ड्रैगन के आगे झुके ट्रंप?
अमेरिका और चीन ट्रेड डील पर राजी हो गए हैं. बुसान में डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात करीब 100 मिनट तक चली.
-
क्राइम28 Oct, 202511:07 AMलॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग को लगा बड़ा झटका, अमेरिका में धरा गया कुख्यात गैंगस्टर जग्गा धुरकोट
पंजाब के मोगा जिले के धुरकोट गांव का रहने वाला जग्गा लंबे समय से लॉरेन्स विश्नोई और बाद में रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा रहा है. वह विदेश में बैठकर भारत में फायरिंग, वसूली, धमकी और हत्या जैसी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था.
-
न्यूज27 Oct, 202509:38 AMभारत और चीन की बढ़ती नजदीकियां... पांच साल बाद फिर शुरू हुई सीधी उड़ान, अमेरिका को मिर्ची लगना तय
भारत और चीन के बीच पांच साल बाद सीधी हवाई सेवा फिर से शुरू हो गई है. रविवार रात इंडिगो की कोलकाता-ग्वांगझू उड़ान रवाना हुई. कोविड और सीमा विवाद के कारण 2020 से यह सेवा बंद थी. अब यह उड़ान रोजाना चलेगी. चीन के डिप्टी कॉन्सल जनरल ने इसे पीएम मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात का सकारात्मक नतीजा बताया और द्विपक्षीय संबंधों में नए दौर की शुरुआत करार दिया.