×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement
  • महिला ने 20 लोगों को किया डेट, प्यार के जाल में फंसाकर सभी से ऐंठा iPhone, फिर सबको बेचकर खरीद लिया घर
    महिला ने 20 लोगों को किया डेट, प्यार के जाल में फंसाकर सभी से ऐंठा iPhone, फिर सबको बेचकर खरीद लिया घर

    चीन में एक लड़की ने अपने एक अनोखे तरीके से सभी के होश उड़ा दिए. उसने एक साथ 20 लोगों को डेट किया, हर एक बॉयफ्रेंड से गिफ्ट में iPhone लिया. बाद में चीनी लड़की ने सारे iPhones बेच दिए और जो पैसे मिले, उससे अपने लिए एक घर खरीद लिया. ये छोटी सी कहानी सुनकर आपके दिमाग में ‘This is Business’ वाला मीम जरूर दौड़ गया होगा. ये मज़ेदार और शॉकिंग कहानी एक वायरल स्कैम के सामने आने के बाद सबकी नजरों में आई है. Chinese social media पर लोग इस इंसिडेंट को खूब सर्च कर रहे हैं और इसके बारे में जानना चाह रहे हैं. क्या है पोस्ट में? साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, चीन में हाल ही में एक अजब-गजब घोटाला सामने आया है, जिसका नाम क्रॉस-ड्रेसिंग स्कैम है. इसके तहत एक शख्स महिला बनकर लोगों के साथ डेट कर पैसे ठगता था. ये शख्स सिस्टर हांग के नाम से चीन में वायरल हो रहा है. सिस्टर हांग के स्कैम ने चीन में लोगों का ध्यान एक पुराने मामले की ओर खींचा है. स्कैम के साथ चर्चा में एक पूरानी कहानी करीब नौ साल पहले सिस्टर हांग की तरह ही एक महिला ने कुछ लोगों को डेट किया उनसे महंगे आईफोन लिए और उन्हें बेचकर जो पैसा मिला, उससे घर खरीद लिया था. सिस्टर हांग का स्कैम सामने आने के बाद लोग 9 साल पुरानी घटना को याद कर रहे हैं. इतना ही नहीं लोगों ने तो उस महिला को सिस्टर हांग की भी गुरु बता दिया. सिस्टर हांग की दिलचस्प कहानी प्यार के जाल में फंसाकर iPhone लेने वाली इस लड़की की कहानी लोगों को काफी दिलचस्प लग रही है. दरअसल उसने सिर्फ 6 महीने में 20 लोगों को डेट किया और हर एक से गिफ्ट में iPhone ले लिया. बाद में उस लड़की ने सारे iPhones बेच दिए और करीब 17,000 डॉलर यानी 15 लाख रुपये कमा लिए. इन पैसों से उसने अपने फ्लैट के लिए एडवांस पेमेंट भी कर दी थी. कियानजियांग इवनिंग न्यूज़ की 2016 की रिपोर्ट के मुताबिक, वो महिला शेन्ज़ेन की एक कंपनी में जूनियर क्लर्क की नौकरी करती थी, और उसकी सैलरी भी काफी कम थी. उसकी पहचान उजागर नहीं की गई थी. जब उस महिला ने सोशल मीडिया पर ये शेयर किया कि उसने अपने होमटाउन में एक घर खरीद लिया है, तो लोगों को हैरानी हुई और शक भी होने लगा कि उसने इतना पैसा कैसे जुटाया. एक इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने मीडिया को बताया कि उस महिला ने उनके साथ मोबाइल बेचने का सौदा किया था. उन्होंने इस बात की पुष्टि भी की कि डील उसी महिला के साथ हुई थी. ऐसे सामने आई उस महिला की चालाकी! बाद में उसके ऑफिस के साथियों को पता चला कि उस महिला ने सिर्फ 6 महीनों में एक साथ 20 लड़कों को डेट किया था. उसने हर एक से कहा कि वो उसे नया iPhone 7 गिफ्ट करे. इस तरह उसने टोटल 20 iPhone 7 गिफ्ट में ले लिए. फिर उसने सारे iPhones बेच दिए और करीब 17,000 अमेरिकी डॉलर, यानी 15 लाख रुपये जमा कर लिए. इन पैसों से उस महिला ने अपने फ्लैट के लिए एडवांस पेमेंट कर दी. उस महिला ने कहा कि उसके पास बेचने के लिए 20 नए iPhone 7 हैं. जब हमने चेक किया तो देखा कि ज़्यादातर फोन की पैकेजिंग तक नहीं खुली थी — एकदम ब्रांड न्यू. हर iPhone करीब 6,000 युआन में बिका और उसे टोटल में 1,20,000 युआन से ज्यादा पैसे मिले. वहीं महिला ने जब पोस्ट डाला तो उसके साथ काम करने वाले कलीग्स भी हैरान हो गए. महिला के साथ काम करने वाले एक शख्स ने कहा कि वे उसके व्यवहार से आश्चर्यचकित थे. एक महिला कलीग ने कहा कि हम सोच भी नहीं सकते थे कि वह ऐसी इंसान है. उनका व्यक्तित्व बहुत ही खुशमिजाज है और वह हमारे साथ अच्छी तरह से घुल-मिल जाती है. हमें उम्मीद नहीं थी कि वह पैसों के लिए ऐसा करेगी. मैंने सुना है कि हमारी कंपनी उसे नौकरी से निकालने की योजना बना रही है.

  • भारत ने चीन को दिया बड़ा झटका...अमेरिका में Made in India स्मार्टफोन की धूम, बाजार में तीन गुना से ज्यादा बढ़ी हिस्सेदारी
    न्यूज
    26 Jul, 2025
    03:09 PM
    भारत ने चीन को दिया बड़ा झटका...अमेरिका में Made in India स्मार्टफोन की धूम, बाजार में तीन गुना से ज्यादा बढ़ी हिस्सेदारी

    भारत ने स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में एक बड़ा इतिहास रच दिया है. जनवरी से मई 2025 के बीच अमेरिका को भारत से स्मार्टफोन निर्यात में तेज बढ़ोतरी हुई है, जिससे भारत की हिस्सेदारी 11% से बढ़कर 36% हो गई, जबकि चीन की हिस्सेदारी 82% से घटकर 49% रह गई। इस बदलाव में भारत में बने iPhone का अहम योगदान है.

  • iPhone 15 बिक रहा है कौड़ियों के भाव में, फ्लिपकार्ट दे रहा है बंपर छूट, अभी खरीदें सबसे कम दाम में
    टेक्नोलॉजी
    23 Jul, 2025
    10:55 AM
    iPhone 15 बिक रहा है कौड़ियों के भाव में, फ्लिपकार्ट दे रहा है बंपर छूट, अभी खरीदें सबसे कम दाम में

    फ्लिपकार्ट पर सीधा डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का कॉम्बिनेशन इसे एक शानदार डील बना देता है. अगर आप iPhone लेना चाहते हैं, तो इस मौके को बिल्कुल न गंवाएं, क्योंकि इस तरह की ऑफर लिमिटेड समय के लिए ही होते हैं.

  • iPhone 17 Pro Price Revealed: कम कीमत, हाई-एंड फीचर्स, जानिए क्या मिलेगा नया
    टेक्नोलॉजी
    22 Jul, 2025
    03:54 PM
    iPhone 17 Pro Price Revealed: कम कीमत, हाई-एंड फीचर्स, जानिए क्या मिलेगा नया

    इस बार की iPhone 17 सीरीज़ Apple की टेक्नोलॉजी में नया बदलाव लेकर आ रही है, जैसे Pro मॉडल का नया कैमरा डिजाइन, सबसे पतला Air मॉडल, और A19 Pro चिपसेट. इन्हें सितंबर में लॉन्च किया जाएगा और भारत में ये मैन्युफैक्चरिंग की वजह से अधिक सुगमता से उपलब्ध होंगे. उम्मीद है कि लॉन्च के बाद इनके प्रदर्शन, उपयोगिता और कीमत के बारे में और अधिक साफ़ तस्वीर सामने आएगी.

  • अब कोई नहीं बेचेगा आपको चोरी का फोन! बस भेजें एक SMS और जानिए सच
    टेक्नोलॉजी
    22 Jul, 2025
    02:54 PM
    अब कोई नहीं बेचेगा आपको चोरी का फोन! बस भेजें एक SMS और जानिए सच

    यह छोटा-सा स्टेप आपके लिए बहुत बड़ा जोखिम बचा सकता है. खासकर आज के समय में जब सेकंड हैंड फोन की खरीद-बिक्री बहुत आम हो चुकी है, यह ट्रिक बेहद काम की है.एक SMS भेजिए और सेकंडों में जानिए कि मोबाइल फोन सही है या नहीं. अब कोई आपको नकली या चोरी का फोन नहीं बेच पाएगा.

  • Advertisement
  • सावधान! 13 साल से कम उम्र के बच्चों को स्मार्टफोन न दें, अध्ययन ने खोली पोल
    लाइफस्टाइल
    21 Jul, 2025
    01:45 PM
    सावधान! 13 साल से कम उम्र के बच्चों को स्मार्टफोन न दें, अध्ययन ने खोली पोल

    अध्ययन में 100,000 युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य का आकलन माइंड हेल्थ कोशेंट (MHQ) नामक एक विशेष टूल से किया गया, जो सामाजिक, भावनात्मक, कॉग्निटिव और शारीरिक स्वास्थ्य सहित विभिन्न पहलुओं को मापता है. नतीजों से पता चला कि कम उम्र में स्मार्टफोन मिलने से लड़कियों में अविश्वास की भावना ज़्यादा बढ़ती है और वे भावनात्मक रूप से काफी कमज़ोर हो जाती हैं, जबकि लड़के ज़्यादा अस्थिर, अशांत और उदासीन या क्रोधित होते हैं. यह लिंग-आधारित अंतर हमें इस समस्या की जटिलता को समझने में मदद करता है.

  • वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा, भूकंप आने से पहले आपका Android फोन करेगा अलर्ट...बच सकती हैं जानें!
    टेक्नोलॉजी
    20 Jul, 2025
    03:13 PM
    वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा, भूकंप आने से पहले आपका Android फोन करेगा अलर्ट...बच सकती हैं जानें!

    दुनिया भर में करोड़ों Android स्मार्टफोन्स मौजूद हैं. ये फोन एक विशाल नेटवर्क के रूप में काम करते हैं. जब भूकंप आता है, तो 'पी-वेव्स' (P-waves) नामक प्राथमिक तरंगें 'एस-वेव्स' (S-waves) नामक द्वितीयक और अधिक विनाशकारी तरंगों से पहले पहुंचती हैं. पी-वेव्स आमतौर पर इतनी तेज़ नहीं होतीं कि नुकसान पहुंचाएं, लेकिन स्मार्टफोन में लगे एक्सीलेरोमीटर इन्हें डिटेक्ट कर सकते हैं. जब एक साथ कई फोन से पी-वेव्स की गतिविधि डिटेक्ट होती है, तो सिस्टम Google के भूकंप डिटेक्शन सर्वर को डेटा भेजता है. सर्वर तेज़ी से विश्लेषण करता है कि क्या यह वास्तव में भूकंप है और उसके केंद्र का पता लगाता है. पुष्टि होने पर भूकंप के केंद्र के पास वाले लोगों को तुरंत अलर्ट भेजा जाता है कि 'एस-वेव्स' आने वाली हैं, जिससे उन्हें कुछ सेकंड से लेकर एक मिनट तक का कीमती समय मिल जाता है.

  • Cheapest Phones: रद्दी के भाव में मिल रहे महंगे स्मार्टफोन, ऑफर सिर्फ सीमित समय के लिए!
    टेक्नोलॉजी
    16 Jul, 2025
    04:51 PM
    Cheapest Phones: रद्दी के भाव में मिल रहे महंगे स्मार्टफोन, ऑफर सिर्फ सीमित समय के लिए!

    हर फोन अपने आप में एक खासियत रखता है कोई गेमिंग में, कोई कैमरा में, कोई बैटरी या डिजाइन में. अगर आपका बजट ₹17,000 से ₹30,000 के बीच है तो इन सभी फोन में से एक ना एक आपके लिए जरूर फिट बैठेगा. सेल में मिलने वाली कीमतें लिमिटेड टाइम के लिए हैं, तो समझदारी इसी में है कि जरूरत और इस्तेमाल के हिसाब से सही फोन चुना जाए.

  • iPhone 16 पर सबसे बड़ी डील! Flipkart और Amazon पर नो-कॉस्ट EMI के साथ मिल रहा एक्सचेंज बोनस
    टेक्नोलॉजी
    10 Jul, 2025
    03:57 PM
    iPhone 16 पर सबसे बड़ी डील! Flipkart और Amazon पर नो-कॉस्ट EMI के साथ मिल रहा एक्सचेंज बोनस

    iPhone 16 खरीदते समय आप अपने पुराने फोन का एक्सचेंज भी कर सकते हैं, जिससे कीमत में और भी कटौती हो सकती है. यह ऑफर खास तौर पर उन लोगों के लिए बहुत लाभकारी है जो पुराने डिवाइस को बेचकर नया फोन लेना चाहते हैं.

  • लॉन्च हुआ सबसे सस्ता AI स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ ₹4,999!
    टेक्नोलॉजी
    08 Jul, 2025
    04:13 PM
    लॉन्च हुआ सबसे सस्ता AI स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ ₹4,999!

    AI+ Pulse और Nova 5G सिर्फ दो नए स्मार्टफोन नहीं हैं, बल्कि ये उस सोच का प्रतीक हैं जो कहती है कि हर व्यक्ति को आधुनिक तकनीक का हकदार होना चाहिए, चाहे उसका बजट कुछ भी हो. रियलमी के पूर्व CEO माधव सेठ की अगुवाई में यह पहल भारत में डिजिटल पहुंच को और मजबूत करेगी.

  • पुराने फोन वालों के लिए बड़ी खबर: WhatsApp ने किया सपोर्ट खत्म, देखिए पूरी लिस्ट
    टेक्नोलॉजी
    08 Jul, 2025
    02:30 PM
    पुराने फोन वालों के लिए बड़ी खबर: WhatsApp ने किया सपोर्ट खत्म, देखिए पूरी लिस्ट

    अगर आपके फोन में अब WhatsApp काम नहीं करेगा, तो सबसे पहला कदम यह होना चाहिए कि आप यह देखें कि क्या आपका डिवाइस सॉफ़्टवेयर अपडेट को सपोर्ट करता है. अगर हां, तो तुरंत अपने फोन का सिस्टम अपडेट करें. अगर अपडेट उपलब्ध नहीं है, तो आपको नए डिवाइस की ओर बढ़ने की जरूरत होगी. यह सुनिश्चित करेगा कि आप WhatsApp जैसे जरूरी ऐप का इस्तेमाल बिना किसी रुकावट के कर सकें.

  • 'तुरंत वापस आओ...', भारत क्या आया Apple, तिलमिला गया चीन, अब कर रहा है ‘टैलेंट ब्लॉक’ की गंदी हरकत, अपने इंजीनियर्स को दी चेतावनी!
    न्यूज
    04 Jul, 2025
    09:02 PM
    'तुरंत वापस आओ...', भारत क्या आया Apple, तिलमिला गया चीन, अब कर रहा है ‘टैलेंट ब्लॉक’ की गंदी हरकत, अपने इंजीनियर्स को दी चेतावनी!

    तुरंत वापस आओ! Apple के भारत आते ही बौखलाया ड्रैगन, iPhone का उत्पादन रोकने के लिए खेलने लगा गंदे खेल, अपने इंजीनियर्स को रोकने के लिए कर रहा गंदी हरकत, दे रहा धमकी...पूरी स्टोरी.

  • ट्रंप का कॉल आते ही पुतिन ने कार्यक्रम को छोड़ा, कहा- क्या पता नाराज हो जाएं…, Video Viral
    दुनिया
    04 Jul, 2025
    02:51 PM
    ट्रंप का कॉल आते ही पुतिन ने कार्यक्रम को छोड़ा, कहा- क्या पता नाराज हो जाएं…, Video Viral

    राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक कार्यक्रम के बीच में अचानक मंच छोड़कर चले जाते हैं, क्योंकि उन्हें अमेरिका से एक अहम कॉल आता है. मंच से जाते-जाते पुतिन जो कहते हैं, वह सुनकर दर्शक हंस पड़ते हैं और माहौल हल्का हो जाता है. देखिए यह खास वीडियो, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है.

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें