न्यूज
21 Sep, 2024
06:43 PM
Haryana Election 2024 : सीएम नायब सिंह सैनी हटाए जाएंगे ! हरियाणा में चुनाव से पहले कई सीएम दावेदार ! बीजेपी में फंसा पेंच !
हरियाणा विधानसभा चुनाव का प्रचार प्रसार बड़ी तेज़ी से चल रहा है । 5 अक्टूबर को 90 सीटों पर वोटिंग होनी है। 8 अक्टूबर को नतीजे आने हैं। इस बीच तमाम ऐसी खबरें चल रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि हरियाणा में अगर बीजेपी वापसी करती है। तो नायब सिंह सैनी को सीएम पद से किनारे किया जा सकता है। हरियाणा बीजेपी में कई वरिष्ठ चेहरे सीएम के लिए दावा ठोकते नज़र आ रहे हैं। जिनमें अनिल विज और इंद्रजीत सिंह जैसे कई दिग्गज चेहरे शामिल हैं।