न्यूज
07 Oct, 2024
09:43 PM
BJP ने तेजस्वी यादव पर लगाया अखिलेश जैसा आरोप, बंगले से अपने साथ ले गए टोंटी !
लालू यादव के बेटे और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपने सरकारी बंगले से अपना निजी सामान खाली करते-करते बंगले में लगा सामान भी साथ लेकर चले गए। बिहार बीजेपी के नेता दानिश इकबाल के मुताबिक तेजस्वी यादव ने पांच देश रत्न मार्ग आवास खाली किया तो अपने सरकारी आवास का बेड और एक बेसिन तक निकाल गए है।