खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में ग्रामीणों ने लश्कर-ए- तैयबा के आतंकी रिजवान हनीफ की जमकर पिटाई की है. बताया जा रहा है कि वह अपने साथी आतंकी हबीब ताहिर के जनाजे में शामिल होने आया था. इसी बीच गांव वालों ने मारे गए आतंकी के परिवार के साथ मिलकर उसका विरोध किया और जमकर लात-घूसे मारे, इसके बाद उसे अपनी जान बचाकर भागने पर मजबूर होना पड़ा.
-
न्यूज01 Aug, 202510:45 PMPAK आतंकियों के बुरे दिन...लश्कर आतंकी के जनाजे में आया उसका आका, PoK के लोगों ने मारकर भगाया, Indian Army ने भेजा था जहन्नुम
-
न्यूज01 Aug, 202508:42 PM'30 अक्टूबर को वोटिंग, 10 नवंबर से पहले काउंटिंग, 22 नवंबर से पहले सरकार गठन...! बिहार विधानसभा चुनाव की सामने आई संभावित तारीख, जानें पूरी प्रक्रिया
Bihar Assembly Election 2025 Date: बिहार विधानसभा चुनाव की औपचारिक घोषणा अक्टूबर माह के प्रारंभ में की जाएगी और इसी के साथ चुनाव की अधिसूचना भी जारी होगी. मतदान की प्रक्रिया अक्टूबर के अंतिम सप्ताह और नवंबर के प्रथम सप्ताह में संपन्न कराई जाएगी. चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि 30 सितंबर निर्धारित किए जाने के कारण चुनाव कार्यक्रम को पूरा करने के लिए आयोग के पास सीमित समय ही शेष रह जाएगा. इसी दौरान राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर मतदान कराए जाने के बाद चुनाव परिणाम 10 या 12 नवंबर तक जारी किए जाने की संभावना है.
-
मनोरंजन01 Aug, 202508:40 PM71st National Film Awards 2025: 33 साल के करियर में शाहरुख खान को मिला पहला 'नेशनल फिल्म अवॉर्ड', विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी ने भी रचा इतिहास, देखें पूरी लिस्ट
देश की राजधानी दिल्ली में 71वें 'नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स' का ऐलान हुआ है. इसमें शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए उनके करियर का पहला बेस्ट एक्टर का 'नेशनल फिल्म अवार्ड' मिला है. इसके अलावा 12वीं फेल के लिए विक्रांत मैसी को भी बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. कटहल मूवी को 'बेस्ट हिंदी फिल्म' और रानी मुखर्जी को 'बेस्ट एक्ट्रेस' का अवार्ड मिला.
-
न्यूज01 Aug, 202507:52 PM'टाइम-टेस्टेड दोस्ती...', ट्रंप की धमकियों के बावजूद रूस के साथ खड़ा रहेगा भारत, कर दिया अपना स्टैंड क्लियर, कहा- 'राष्ट्रहित सर्वोपरि'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीखी टिप्पणियों और टैरिफ की धमकियों के बीच भारत ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि रूस के साथ उसके संबंध 'टाइम-टेस्टेड' और पूरी तरह से राष्ट्रहित में आधारित हैं. विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि भारत की रणनीतिक साझेदारियां जांचे-परखे रिश्तों पर टिकी हैं और इन्हें किसी तीसरे देश के दबाव या दूसरे देश के चश्मे से नहीं देखा जाएगा.
-
न्यूज01 Aug, 202507:27 PMकानपुर में 15269 साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस की 2 बोगी पटरी से उतरी, स्पीड कम होने से टला हादसा, जांच में जुटे रेलवे के अधिकारी
बता दें कि कानपुर के भाऊपुर स्टेशन के पास गाड़ी संख्या 15269 साबरमती एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतर गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन में मौजूद सभी यात्रियों में हड़कंप मच गया. घटनास्थल पर रेलवे के DRM सहित आला अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. रेलवे की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है.
-
Advertisement
-
न्यूज01 Aug, 202506:47 PM'बंगाल सल्तनत के ख्वाब, ग्रेटर बांग्लादेश का नक्शा...', भारत के खिलाफ सल्तनत-ए-बांग्ला की प्लानिंग, तुर्की की एंट्री, संसद में जयशंकर का बड़ा खुलासा
S Jaishankar on Greater Bangladesh: बांग्लादेश और तुर्की ने भारत के खिलाफ खतरनाक प्लानिंग में हाथ मिला लिया है? विदेश मंत्री एस जयशंकर के संसद में दिए गए बयान से इसके संकेत मिल भी रहे हैं. जयशंकर ने कहा कि सरकार ढाका में एक इस्लामी समूह, 'सल्तनत-ए-बांग्ला' की गतिविधियों पर नज़र बनाए हुए है. दरअसल इस संगठन ने तथाकथित 'ग्रेटर बांग्लादेश' का एक विवादित नक्शा भी जारी किया है, जिसमें भारत के कुछ हिस्सों को दिखाया गया है. गौर करने वाली बात है कि ढाका के इस कट्टरपंथी समूह के पीछे तुर्की के एनजीओ 'तुर्की यूथ फेडरेशन' का समर्थन प्राप्त है.
-
न्यूज01 Aug, 202506:30 PM'मुझे शर्म आ रही है...मैं इस समाज का सदस्य हूं', मां-बेटे के विवाद में भड़के जस्टिस पी.वी. कुन्हीकृष्णन
केरल हाईकोर्ट इस वक्त अपने एक फैसले की वजह से सुर्खियों में है. हाईकोर्ट ने कहा कि 'अगर किसी मां के कई बच्चे हैं तो उनका कोई भी संतान इस बात को आधार बनाकर भरण-पोषण राशि देने से इनकार नहीं कर सकता कि उनके और भी बच्चे हैं.
-
न्यूज01 Aug, 202506:06 PM'हमारे रिश्ते कभी कमजोर नहीं कर पाओगे...', भारत के टैरिफ प्लान मामले में अमेरिका पर भड़का रूस, कहा - ट्रंप के मंसूबे कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत के टैरिफ दर पर रूस भड़क उठा है. रूस ने नाराजगी जताते हुए अमेरिका समेत पश्चिमी देशों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 'अमेरिका और यूरोपीय यूनियन ने साबित कर दिया कि उनपर भरोसा नहीं किया जा सकता. उन्हें भले ही लगता हो, कि भारत के खिलाफ इस तरह के कदम उठाकर हमारे संबधों को कमजोर किया जा सकता है. लेकिन हम उन्हें बता दें कि उनके यह मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे.'
-
मनोरंजन01 Aug, 202505:34 PMसीएम योगी पर बनी फिल्म ‘अजेय’ को नहीं मिला सर्टिफ़िकेट तो बॉम्बे हाईकोर्ट ने सेंसर बोर्ड को लगाई फटकार!
फिल्म 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' की रिलीज पर एक बार फिर संकट मंडरा रहा है. सीबीएफसी यानि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है, जिसके खिलाफ निर्माताओं ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है. मेकर्स का कहना है कि सीबीएफसी ने फिल्म देखे बिना ही प्रमाणन आवेदन खारिज कर दिया.
-
न्यूज01 Aug, 202505:15 PM'हमारे पास एटम बम, फटेगा तो चुनाव आयोग कहीं नहीं दिखेगा', राहुल गांधी का EC पर बड़ा हमला, कहा- रिटायर्ड हों, कहीं भी हों छोड़ेंगे नहीं
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को दी गई नई धमकी में कहा है कि 'हमारे पास एटम बम है, फटेगा तो हिंदुस्तान में चुनाव आयोग कहीं नहीं दिखेगा.' उन्होंने आयोग को और धमकी देते हुए कहा कि चुनाव आयोग में बैठकर जो भी लोग ये काम कर रहे हैं. ऊपर से लेकर नीचे तक कोई भी हो, हम आपको छोड़ेंगे नहीं. हम बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे क्योंकि आप हिंदुस्तान के खिलाफ काम कर रहे हो. ये राजद्रोह है. इससे कम नहीं है. आप कहीं भी हो, रिटायर्ड हो या कुछ हो. हम आपको ढूंढकर निकालेंगे. कर्नाटक में इसका खुलासा करेंगे.
-
लाइफस्टाइल01 Aug, 202505:00 PMवजन घटाने वालों के लिए अंजीर है बेस्ट, इस तरह खाने पर फटाफट घटेगी चर्बी
: अंजीर एक ‘सुपरफ्रूट’ है जो केवल स्वाद ही नहीं, सेहत की गारंटी भी देता है. ये शरीर की ताकत बढ़ाता है, प्राकृतिक रूप से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और गठिया, लकवे तथा पेशाब में जलन जैसी समस्याओं में राहत देता है. रोजाना अंजीर का सेवन बेहद फायदेमंद होता है.
-
राज्य01 Aug, 202504:38 PMहिंदू टाइगर फोर्स पर बैन लगाएगी झारखंड सरकार, मंत्री इरफान अंसारी ने बताया 'आतंकवादी संगठन'
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने हिंदूवादी संगठन हिंदू टाइगर फोर्स पर ऐक्शन की बात कही. उन्होंने कहा, 'हिंदू टाइगर फोर्स के नाम पर ये लोग हमारी भोलीभाली जनता को मार रहा है. यहां पर यह गुंडागर्दी नहीं चलेगी. मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि जिसने भी इस संगठन की स्थापना की है, जो लोग भी इसमें शामिल हैं, जो मास्टरमाइंड है, सबपर कठोर कार्रवाई हो.'
-
न्यूज01 Aug, 202504:33 PMकभी 'शिवलिंग पर बैठे बिच्छू' से की थी पीएम मोदी की तुलना, अब केस को बंद कराना चाह रहे शशि थरूर, सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एम.एम सुंदरेश और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच ने साल 2018 में नरेंद्र मोदी की तुलना 'शिवलिंग पर बैठे बिच्छू' से करने के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने कहा है कि 'आखिर सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को इतना जज्बाती नहीं होना चाहिए. ऐसे बयानों को दिल से नहीं लगाना चाहिए. नेताओं और जजों को मोटी चमड़ी का होना चाहिए, चलिए इस मामले को खत्म करते हैं.'