IMD Alert: पिछले छह घंटों में चक्रवात मोंथा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा बढ़ गई है. इसका असर खासतौर पर काकीनाडा, मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच के इलाकों में महसूस किया जा सकता है.
-
न्यूज28 Oct, 202509:42 AMCyclone Montha: 110km/h की रफ्तार से तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान 'मोंथा', 65 ट्रेनें-फ्लाइट्स रद्द, स्कूल बंद
-
दुनिया27 Oct, 202510:51 PMअफगानिस्तान के तालिबानी लड़ाकों ने 5 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतारा, सीमा पर तनाव जारी, शहबाज की उड़ी नींद
खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच इस्तांबुल में जारी शांति वार्ता के बीच सीमा पर दोनों देशों की तरफ से झड़प हुई है. पाकिस्तानी सेना ने बताया कि रविवार को डूरंड लाइन पर 5 पाकिस्तानी सैनिक और 25 आतंकी मारे गए हैं.
-
न्यूज27 Oct, 202505:16 PMग्रामीण विकास का नया मॉडल : योगी सरकार की योजनाओं से बदल रही गाँवों की तस्वीर, चुनौतियाँ बन रहीं अवसर
उत्तर प्रदेश के गांवों में योगी सरकार के सहयोग से स्थानीय चेंजमेकर चुनौतियों को अवसरों में बदल रहे हैं. अलीगढ़ में महिलाएं कचरे से जैविक उर्वरक बना रही हैं, और अमेठी में अनिता देवी बीसी सखी के रूप में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं दे रही हैं. ये प्रयास सामुदायिक नेतृत्व और सरकारी समर्थन से ग्रामीण विकास को बढ़ावा दे रहे हैं.
-
विधानसभा चुनाव27 Oct, 202504:56 PMतेजस्वी यादव के ‘वक्फ कानून’ बयान पर बवाल, जदयू-भाजपा ने किया तीखा पलटवार
नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि जब वक्फ की संपत्ति लूटी जा रही थी और लालू यादव मौन बैठे हुए थे, इसका अपराध उन्हें कबूल करना चाहिए. पटना अंजुमन इस्लामिया हॉल को खंडहर बना दिया गया था, नीतीश कुमार ने उसे शीशमहल बना दिया. वक्फ की संपत्ति का अगर विकास देखना है तो पटना में विभिन्न इमारतें बनाई गई हैं.
-
न्यूज27 Oct, 202504:52 PMसतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी': मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टोल फ्री नंबर 1064 के साथ भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करने का लिया संकल्प
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी” अभियान के तहत भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई का संकल्प दोहराया है. इसी के साथ सरकार ने टोल फ्री नंबर 1064 जारी कर जनता को भ्रष्टाचार की शिकायतें सीधे दर्ज कराने का सशक्त माध्यम उपलब्ध कराया है, जिससे प्रशासन में पारदर्शिता बढ़े और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के सपने को मजबूती मिले.
-
Advertisement
-
करियर27 Oct, 202504:30 PMCBSE का बड़ा बदलाव, अब रटकर नहीं, समझकर सीखेंगे बच्चे, परीक्षा का तरीका हुआ मॉडर्न
सीबीएसई एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार कर रहा है जो यह दिखाएगा कि छात्र अपने विषयों को कितना समझ पाए हैं और क्या वे अपनी सीखी हुई बातों को असल जिंदगी में उपयोग कर पा रहे हैं या नहीं.
-
न्यूज27 Oct, 202502:39 PMगाजियाबाद में खुला यशोदा मेडिसिटी अस्पताल, अब यूपी के लोगों को इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस अस्पताल के निर्माण और संचालन से 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है. इसमें डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं.
-
बिज़नेस27 Oct, 202501:27 PMनौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने बदले ग्रेच्युटी के नियम, जानिए किसे मिलेगा फायदा
अब सरकार ने इस पर एक स्पष्ट स्पष्टीकरण जारी कर दिया है, जिससे कई कर्मचारियों की उम्मीदों को झटका लगा है. कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने साफ कहा है कि बढ़ी हुई ग्रेच्युटी सीमा सभी के लिए नहीं है, बल्कि केवल कुछ खास कर्मचारियों पर लागू होगी.
-
मनोरंजन27 Oct, 202512:58 PM'स्कूल में लड़के गिनते थे किस लड़की ने अंडर गारमेंट...', स्वरा भास्कर ने शेयर किया स्कूल का गंदा एक्सपीरियंस
स्वरा भास्कर भले ही फ़िलहाल फिल्मों में उतनी एक्टिव ना हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वो छाई रहती हैं, अब स्वरा भास्कर ने अपने स्कूल का गंदा अनुभव शेयर कर बताया कि जब वो स्कूल में थी तब लड़के अंडर गारमेंट पर नज़र रखते थे.
-
न्यूज27 Oct, 202512:46 PMHaryana: अब पानी की बर्बादी पर लगेगा जुर्माना, सरकार पेश करेगी नया कानून
सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक और संस्था पानी की बचत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए और हरियाणा में जल संरक्षण की संस्कृति विकसित हो. इस तरह, हरियाणा सरकार का यह कदम लोगों को जागरूक करने और पानी की बर्बादी रोकने के लिए सकारात्मक और सख्त संदेश दोनों देता है.
-
न्यूज27 Oct, 202512:18 PMअस्पताल में घटिया दवाएं मिलीं तो अब खैर नहीं, महाराष्ट्र सरकार ने बनाया 'फ्लाइंग स्क्वायड'
स्वास्थ्य विभाग जल्द ही एक ‘फ्लाइंग स्क्वायड’ बनाएगा, जो अचानक जाकर अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की गुणवत्ता की जांच करेगा. इसका मकसद यह है कि मरीजों तक सिर्फ सुरक्षित और मानक के अनुसार दवाएं पहुंचे.
-
ट्रेंडिंग न्यूज़27 Oct, 202512:03 PMफर्जी टीटीई ने झेलम एक्सप्रेस में मचाया हंगामा: आर्मी जवान का शराब में धुत होकर महिलाओं से बदतमीजी, वीडियो हुआ वायरल
पुणे-जम्मू तवी झेलम एक्सप्रेस में एक आर्मी जवान ने फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से वसूली की और शराब के नशे में महिलाओं से अभद्रता की. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ग्वालियर स्टेशन पर RPF ने उसे गिरफ्तार किया. आरोपी के पास फर्जी आईडी और शराब बरामद हुई.
-
न्यूज27 Oct, 202511:48 AMछत्तीसगढ़: 21 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर बोले CM विष्णु देव साय- बस्तर में शांति की नई बयार
आत्मसमर्पण करने वालों में 13 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं, जो केशकाल डिवीजन की कुएमारी/किसकोडो एरिया कमेटी से जुड़े थे. इनमें डिवीजन कमेटी सेक्रेटरी मुकेश जैसे बड़े नाम भी हैं. सुरक्षा बलों ने 18 हथियार बरामद किए, जिनमें तीन एके-47, दो इंसास राइफलें और चार एसएलआर शामिल हैं. आत्मसमर्पित नक्सलियों का पुनर्वास 'आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति - 2025' के तहत किया जा रहा है, जिसमें कौशल विकास और आर्थिक सहायता पर जोर है.