न्यूज
21 Oct, 2024
01:26 PM
रोहिणी ब्लास्ट:दिवाली से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिश,आतंकी साजिश का संदेह
रोहिणी ब्लास्ट: दिवाली के त्योहार से पहले दिल्ली के रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में हुई धमाके की घटना ने लोगों के मन में दहशत फैला दी है। रविवार की सुबह करीब सात बजे सीआरपीएफ स्कूल के पास हुए इस विस्फोट के बाद, स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके में कड़ी सुरक्षा तैनात कर दी है। धमाके की गूंज ने न केवल आस-पास के लोगों को डराया, बल्कि यह सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी एक गंभीर चेतावनी बन गई।