मनोरंजन
06 Dec, 2024
09:34 AM
Pushpa 2 ने पहले दिन सबको छोड़ा पीछे, बनी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर !
पुष्पा 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सबसे ज़्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पुष्पा 2 से पहले ये रिकॉर्ड एस.एस राजामौली की फ़िल्म आरआरआर के नाम था, जिसने पहले दिन 133 करोड़ की कमाई की थी । पुष्पा 2 ने आरआरआर समेत कई बड़ी फ़िल्मों को मात देती दे दी ।