न्यूज
29 Oct, 2024
11:30 PM
PM मोदी ने क्यों कहा - ‘दिल्ली और बंगाल के बुजुर्गों से माफी मांगता हूं',जानिए पूरी खबर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के अवसर पर बुजुर्गों के लिए ‘आयुष्मान वय वंदना योजना’ का विस्तार करते हुए सालाना 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज का ऐलान किया। इस योजना से 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को विशेष कार्ड मिलेगा, जिससे उन्हें अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।