पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने इस ऑपरेशन में मिली शर्मनाक हार को भी जीत बताने की नाकाम कोशिश की. 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मारे गए सैनिकों को मेडल बांटे गए, मानो भारत ने नहीं, उन्होंने भारत को हराया हो. यही नहीं, आसिम मुनीर ने खुद को ‘फील्ड मार्शल’ घोषित करवा लिया और ‘हिलाल-ए-इम्तियाज’ जैसे सम्मान से खुद को नवाज भी लिया. पाकिस्तान के जाने-माने पत्रकार, पूर्व पीसीबी चेयरमैन और पंजाब के केयरटेकर मुख्यमंत्री रह चुके नजम सेठी ने समा टीवी पर अपने शो में सरकार और सेना की पोल खोल दी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना भारत की मिसाइलों को रोकने में पूरी तरह असफल रही. उनके मुताबिक, “हमारे पास न S-400 है, न आयरन डोम, न कोई ऐसी डिफेंस टेक्नोलॉजी जो भारतीय मिसाइलों को रोक सके. भारत ने जहां चाहा, वहां मारा और हम सिर्फ देखते रह गए.”
-
न्यूज18 Aug, 202509:06 PMभारत मिसाइल मार रहा था...हमारे पास न ताकत थी, ना S-400... PAK के झूठ का फूटा बुलबुला, नवाज शरीफ के करीबी ने खोली PAK फौज की पोल
-
न्यूज10 Aug, 202511:55 PM'हम डूबे तो आधी दुनिया को साथ ले जाएंगे...', असीम मुनीर की अमेरिका से भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी, कहा - हम मिसाइलों से सब तबाह कर देंगे
पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर ने एक बार फिर से भारत को गीदड़भभकी दी है. उसने कहा है कि 'हम एक परमाणु राष्ट्र हैं और अगर हमें लगता है कि हम डूब रहे हैं, तो हम अपने साथ आधी दुनिया को ले जाएंगे.' बता दें कि भारत के साथ 4 दिनों तक चले संघर्ष के बाद मुनीर का यह दूसरा अमेरिकी दौरा है. इससे पहले उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी.
-
न्यूज05 Aug, 202504:41 PMभारतीय सेना ने 'ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल' का बड़ी संख्या में दिया ऑर्डर, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद चल रही खास तैयारी, पाकिस्तान में मची खलबली
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, भारतीय नौसेना युद्धपोतों के लिए जल्द ही एक हाई लेवल मीटिंग के जरिए बड़ी संख्या में 'ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज' मिसाइलों की खरीद को मंजूरी दे सकती है. याद दिला दें कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के वायु ठिकानों और उनके सेना के कई कैंपों पर इन्हीं मिसाइलों का इस्तेमाल कर बड़े हमले किए गए थे.
-
न्यूज04 Aug, 202506:34 PMबिहार की नीतीश सरकार ने 'डोमिसाइल नीति' लागू की, 'पहले बिहारी फिर बाहरी' के आधार पर होगी शिक्षक भर्ती, युवा छात्रों की मांग हुई पूरी
बिहार की नीतीश सरकार ने शिक्षक भर्ती के लिए 'डोमिसाइल नीति' लागू कर दी है. बता दें कि प्रदेश के युवा छात्रों द्वारा इस पॉलिसी के लागू करने की मांग कई वर्षों से चल रही थी.
-
न्यूज25 Jul, 202504:23 PMअब दुश्मन के सीने पर ड्रोन से बरसेगी ULPGM‑V3 मिसाइल, DRDO ने किया सफल परीक्षण
डीआरडीओ ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल में UAV से लॉन्च होने वाली मिसाइल ULPGM‑V3 का सफल परीक्षण किया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने वाला अहम कदम बताया है.
-
Advertisement
-
न्यूज23 Jul, 202511:16 AMमिसाइल टेस्ट करने चला था पाकिस्तान, लेकिन तबाह होते-होते बचा, न्यूक्लियर फैसिलिटी के पास गिरी शाहीन-3
पाकिस्तान सच में अजूबा देश है. हर दिन वहां से कुछ न कुछ अजीबोगरीब घटना की खबर आती रहती है. लेकिन इस बार जो खबर सामने आई है वो यकीनन हैरान और परेशान करने वाली है. अपनी ही मिसाइल शाहीन-3 से तबाह और बर्बाद होते-होते ये पड़ोसी देश बाल-बाल बच गया है.
-
न्यूज22 Jul, 202502:33 PM'भारत पर 840 मिसाइलें दागकर शीशा भी नहीं तोड़ पाया पाकिस्तान', NSA डोभाल ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया को फिर दी चुनौती...
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान इस तरह मार खाया कि उससे अबतक नहीं उबर पाया है. ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में भारत पर पाकिस्तान ने कई मिसाइलें दागी लेकिन भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों का वो शीशा तक तोड़ने में नाकाम रहे.
-
न्यूज22 Jul, 202512:37 PMदेशभक्ति और भक्ति का अद्भुत संगम: ब्रह्मोस मिसाइल वाली कांवड़ से शिवभक्तों ने किया वीरों को नमन
मुज़फ्फरनगर शिवरात्रि नजदीक आ रही है और कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है.कांवड़ यात्रा मेँ शिवभगवान के प्रति श्रद्धा भक्ति के साथ साथ देश भक्ति भी दिखाई दे रही है. पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाकर जो आतंकियों व आतंकी ठिकानो को नसते नाबूत करने का काम किया था वो ऑपरेशन सिंदूर वाली कांवड़ लाकर देश भक्ति की मिशाल पेश कर रहे है.
-
डिफेंस21 Jul, 202501:58 PMअब पाकिस्तान में कुछ भी सेफ नहीं... भारत की मिसाइलों के खौफ में जी रहे PAK एक्सपर्ट, Agni-V की 'बंकर बस्टर' पावर बनी डर की वजह
भारत की सबसे लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-V की ताकत में और भी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. यह अब जमीन के नीचे जाकर टारगेट भेद सकती है. इसके बारे में जानने के बाद पाकिस्तान में दहशत है. पाकिस्तानी एकसपर्ट ने क्या कुछ कहा जानिए इस रिपोर्ट में
-
दुनिया20 Jul, 202502:57 PM300 ड्रोन और 30 क्रूज मिसाइलें... रूस ने यूक्रेनी सैन्य ठिकानों पर बोला ज़बरदस्त हमला
शनिवार रात रूस ने यूक्रेन के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हवाई, जमीनी और समुद्री हथियारों से बड़ा हमला किया. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने 300 से ज्यादा ड्रोन और 30 क्रूज मिसाइलें दागीं, जिससे ओडेसा में एक मौत और छह घायल हुए. रूस ने दावा किया कि उसने 71 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए.
-
न्यूज15 Jul, 202511:34 AMप्रोजेक्ट विष्णु: ध्वनि की गति से 8 गुना तेज, 1500KM तक मारक क्षमता, भारत ने नई हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल ET-LDHCM किया परीक्षण
हाइपरसोनिक मिसाइल LDHCM, ध्वनि की गति से आठ गुना तेज उड़ने की क्षमता, अपने लक्ष्य को 1,500 किलोमीटर दूर तक भेदने में सक्षम प्रोजेक्ट विष्णु के तहत DRDO ने बनाया.
-
न्यूज14 Jul, 202506:07 AM'दुनिया के 15 देशों ने की ब्रह्मोस मिसाइल की डिमांड...', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में कहा - इसने ऑपरेशन सिंदूर में कमाल कर दिया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को लखनऊ के एक कॉलेज में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे. इस दौरान उन्होंने ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत का जिक्र करते हुए कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने कमाल कर दिखाया और इतना ही नहीं, ब्रह्मोस मिसाइल के इस चमत्कार के बाद दुनिया के लगभग 14-15 देशों ने इस मिसाइल की मांग की है.'
-
न्यूज12 Jul, 202505:15 PM700 ड्रोन, 10 बॉम्बर और मिसाइलों से रूस ने यूक्रेन पर बोला सबसे बड़ा हमला, अमेरिका के हथियारों को बनाया निशाना
12 जुलाई को रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया, जिसमें 700 ड्रोन, क्रूज मिसाइलें और परमाणु-सक्षम बमवर्षक तैनात किए गए. ल्वीव, लुत्स्क और चेर्निवत्सी जैसे शहर निशाने पर रहे. हमले ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है.