विधानसभा चुनाव
05 Feb, 2025
09:11 AM
दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटिंग शुरू, लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लेने के लिए घरों से निकल रहे लोग
देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव का इंतजार अब खत्म हो चुका है। बुधवार की सुबह से ही दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।