विधायक दीप्ति शुक्रवार देर रात राजसमंद से उदयपुर आ रही थीं. इसी दौरान अंबेरी के पास उनकी कार की टक्कर दूसरी कार से हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई और हादसा हो गया.
-
न्यूज30 Aug, 202511:42 AMराजस्थान: BJP विधायक की कार का हुआ जबरदस्त एक्सीडेंट, ICU में भर्ती दीप्ति माहेश्वरी
-
क्राइम30 Aug, 202511:25 AMदिल्ली के कालकाजी मंदिर में सेवादार की पीट-पीटकर हत्या, चुन्नी-प्रसाद को लेकर हुआ था विवाद
कालकाजी मंदिर में चुन्नी प्रसाद को लेकर हुई मारपीट में मंदिर के पुजारी को बुरी तरह चोट आई. उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान पुजारी की मौत हो गई. इस घटना से इलाके में काफी रोष व्याप्त है.
-
न्यूज30 Aug, 202510:57 AMजापान की बुलेट ट्रेन में सवार हुए पीएम मोदी, अब भारत में बदलेगा ट्रेन सफर का अंदाज, जानिए E10 बुलेट ट्रेन की खासियत
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट भारत के रेलवे सिस्टम के लिए एक बड़ा कदम है. इससे ना सिर्फ सफर तेज़ और आसान होगा, बल्कि तकनीक के मामले में भारत एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा. अगर यह योजना सफल होती है, तो आने वाले सालों में भारत में एक नया ट्रांसपोर्टेशन रिवॉल्यूशन देखने को मिलेगा.
-
दुनिया30 Aug, 202510:49 AMसदाबहार दोस्त जापान की बड़ी सौगात... भारत में करेगा 6 लाख करोड़ का निवेश, AI-सेमीकंडक्टर जैसे 4 सेक्टर्स में भी समझौतों पर हस्ताक्षर
भारत और जापान के रिश्ते नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. दोनों देशों ने अगले 10 सालों में 6 लाख करोड़ रुपए के निवेश का रोडमैप तैयार किया है. पीएम मोदी और जापानी पीएम शिगेरू इशिबा की शिखर वार्ता के बाद यह घोषणा हुई. खनिज, रक्षा और प्रौद्योगिकी समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा. मोदी ने कहा कि यह साझेदारी वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए स्वर्णिम अध्याय साबित होगी.
-
न्यूज30 Aug, 202510:13 AMजम्मू कश्मीर में बारिश-भूस्खलन के बाद फिर फटा बादल, चारों तरफ तबाही का मंजर, 10 की मौत, कई लापता
जम्मू कश्मीर के रियासी और रामबन में शुक्रवार की रात बड़ी तबाही हुई है. रियासी के माहौर डब्बर गांव में बादल फटा है. इस आपदा में 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि रामबन में बातल फटने से तीन लोगों की मौत हुई है.
-
Advertisement
-
दुनिया30 Aug, 202509:11 AM'हमारा ब्रांड टॉयलेट में नजर आ रहा है... ट्रंप ने भारत को किया चीन के करीब', अपने ही राष्ट्रपति पर भड़के पूर्व अमेरिकी NSA
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद से ही दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट आई है. इसी बीच अमेरिका के पूर्व एनएसए जैक सुलिवान ने कहा है कि ट्रंप की आक्रामक टैरिफ नीति भारत को मजबूर कर रहा हैं कि वह चीन के साथ अपने संबंधों पर फिर से काम करे.
-
विधानसभा चुनाव30 Aug, 202509:04 AMतेजस्वी की मेहनत या नीतीश का अनुभव... अगर अभी हों चुनाव तो बिहार में किसकी बनेगी सरकार? सर्वे में आया चौंकाने वाला नतीजा
बिहार चुनाव से पहले राज्य सियासी हलचल तेज है. इस बीच टाइम्स नाऊ नवभारत-जेवीसी के चुनावी सर्वे में एनडीए को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है. सर्वे के अनुसार एनडीए को 136 सीटें, महागठबंधन को 75 और अन्य को छह सीटें मिल सकती हैं. बीजेपी को 64, जेडीयू को 29 और सहयोगी दलों को छह सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, 26 सीटों पर कांटे का मुकाबला रहने की संभावना जताई गई है.
-
मनोरंजन30 Aug, 202508:29 AMDO YOU WANNA PARTNER TRAILER OUT: बीयर का बिजनेस करने चलीं तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी, लेकिन बुरी फंस गईं!
तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी की नई वेब सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ का ट्रेलर जारी हो गया है. जिसकी काफी ज्यादा चर्चा हो रही है.
-
राज्य29 Aug, 202508:00 PMराजस्थान सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद गर्माई सियासत, केंद्रीय मंत्री ने कहा- सब जाएंगे जेल
सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2021 रद्द होने पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, भर्ती प्रक्रिया में राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य भी शामिल हैं, लेकिन यह केवल छोटी मछलियां हैं. बड़ी मछलियों के नाम अभी सामने आएंगे. जांच पूरी होने दें, कई सफेदपोश लोग, जो आज बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, जेल की सलाखों के पीछे होंगे.
-
दुनिया29 Aug, 202506:54 PMVIDEO: ‘हताश है ट्रंप, मोदी का कुछ नहीं कर सकता…’, टैरिफ पर भारत के सख्त स्टैंड का कायल हुआ पाक पत्रकार, कहा- दुनिया में हिंदुस्तान की बड़ी इज्जत
भारत और प्रधानमंत्री मोदी ने जो अमेरिका और ट्रंप के खिलाफ स्टैंड लिया है, उसकी पाकिस्तान में खूब चर्चा हो रही है. PAK पत्रकार ने ट्रंप की कॉल पीएम मोदी द्वारा नहीं उठाने पर कहा कि भारत का ट्रंप कुछ नहीं कर सकते, होंगे वो अमेरिका के राष्ट्रपति, हिंदुस्तान ने भी कह दिया है, जो करना है कर लो, लेकिन झुकेंगे नहीं. और तो और पाकिस्तानी विश्लेषक ने कहा कि आज न कल ट्रंप को टैरिफ वाला फैसला वापस लेना पड़ेगा, क्योंकि भारत कोई छोटा देश नहीं है जिसे धमकाया जा सके. यहीं नहीं, इंडियंस की पूरी दुनिया में इज्जत है.
-
न्यूज29 Aug, 202506:21 PMपाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को बेदखल करने पर सुप्रीम रोक, कोर्ट ने भेजा सरकार को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में रह रहे पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को बड़ी राहत दी है. अदालत ने उन्हें बेदखल करने पर फिलहाल रोक लगा दी है. यह आदेश दिल्ली हाईकोर्ट के 30 मई के फैसले पर रोक लगाते हुए दिया गया, जिसमें शरणार्थियों की याचिका को खारिज कर दिया गया था.
-
न्यूज29 Aug, 202506:04 PMमोदी को मिला जापान का सबसे पवित्र तोहफा, गुड लक साइन दारुमा डॉल को निहारते रह गए PM, क्यों हो रही इस गुड़िया की चर्चा?
लाल रंग, गोल और खोखला आकार, सफेद आंखें, बिना हाथ पैर वाली दारुमा गुड़िया को जापान में गुड लक का संकेत माना जाता है. टोक्यो के फेमस शोरिनजान मंदिर के मुख्य पुजारी ने जब ये गुड लक गुड़िया पीएम मोदी को भेंट की तो वह भी कुछ देर तक इसे निहारते रहे.
-
न्यूज29 Aug, 202505:24 PM10 साल में 10 ट्रिलियन येन निवेश करेगा जापान, पीएम इशिबा के साथ ऐतिहासिक समझौता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की यात्रा पर है. पीएम ने जापानी कंपनियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि भारत-जापान के रिश्ते भरोसे की मिसाल हैं. इस दौरे के बाद भारत ने जापान से अगले 10 वर्षों में 10 ट्रिलियन येन के निवेश का लक्ष्य तय किया है.