न्यूज
14 May, 2025
07:54 PM
छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर सुरक्षाबलों को मिली बड़ा सफलता, 31 नक्सली ढेर, हथियारों की फैक्ट्री भी ध्वस्त
देश भर में नक्सलियों के सफाए को लेकर चल रहे अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. 22 दिनों तक चले इस ऑपरेशन को लेकर छत्तीसगढ़ DGP अरुण देव ने बताया कि ' इस ऑपरेशन में 17 महिला और 14 पुरुष नक्सली मारे गए हैं. यहां हथियार बनाने वाली 4 फैक्ट्रियां भी ध्वस्त हुई हैं. इसके अलावा नक्सलियों का एक अस्पताल और कई बड़े ठिकानों से गोला-बारूद, स्नाइपर भी बरामद हुए हैं.'