न्यूज
14 Oct, 2024
03:23 PM
हिजबुल्लाह का इजराइल पर सबसे बड़ा हमला, ड्रोन से IDF बेस पर तबाही
रविवार का दिन इज़राइल और हिज़्बुल्लाह के बीच तनावपूर्ण संघर्ष का गवाह बना, जब हिज़्बुल्लाह के ड्रोन ने इज़राइल के उत्तरी ठिकानों में से एक पर हमला कर चार इज़रायली सैनिकों की जान ले ली। यह हमला बिनयामीना में हुआ, जो हाइफा के पास स्थित एक सैन्य प्रशिक्षण शिविर है। इस घटना को 23 सितंबर के बाद इज़राइल के आर्मी बेस पर सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। इस हमले में लगभग 60 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं।