न्यूज
16 Dec, 2024
10:37 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत सभी दिग्गज नेताओं ने विजय दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
आज का दिन पूरे देश के लिए बेहद ख़ास है क्योंकि साल 1971 में पाकिस्तान के साथ हुई जंग में 16 दिसंबर के दिन ही पाकिस्तानी सेना ने भारत के आगे घुटने टेकते हुए सरेंडर किया था। जिसे पूरा देश विजय दिवस के रूप में मनाता है। इसके साथ ही भारतीय सेना के बल पर ही पूर्वी पाकिस्तान को पाकिस्तान से छुटकारा मिला था।जिसे आज हम सब बांग्लादेश के नाम से जानते है।