राज्य
09 Dec, 2024
03:40 PM
एशिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई सफल लैंडिंग, सच हुआ 23 साल पुराना सपना
राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के ज़ेवर में बन रहे एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट पर आज इंडिगो फ्लाइट की ट्रायल लैंडिंग कर एक नए युग की शुरुआत की है। नोएडा के निर्माणाधीन हवाई अड्डे के लिए ये सिर्फ़ एक तकनीकी सफलता नहीं बल्कि पिछले 23 साल पुराने सपने सच होने का पहला बड़ा प्रमाण भी है।