स्पेशल्स
13 Dec, 2024
06:57 PM
Vijay Diwas 2024: जब 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारत के आगे कर दिया था आत्मसमर्पण, मान ली थी हार
पाकिस्तान से भागकर आए शरणार्थियों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि भारत पर भारी सामाजिक और आर्थिक दबाव पड़ने लगा। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस समस्या को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाया, लेकिन जब पाकिस्तान की आक्रामकता कम नहीं हुई, तो भारत ने सैन्य हस्तक्षेप का फैसला किया। 3 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तान ने भारत के हवाई अड्डों पर हमला कर दिया। इसके जवाब में भारतीय सेना ने युद्ध का ऐलान कर दिया। इस युद्ध में तीनों सेनाओं—थल सेना, वायु सेना और नौसेना ने अद्वितीय समन्वय का प्रदर्शन किया।