×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement
  • सुनामी जैसे प्राकृतिक आपदा में घर को नुकसान, क्या होम इंश्योरेंस करेगा कवर?
    यूटीलिटी
    31 Jul, 2025
    12:50 PM
    सुनामी जैसे प्राकृतिक आपदा में घर को नुकसान, क्या होम इंश्योरेंस करेगा कवर?

    अगर आप किसी समुद्र तटीय (कोस्टल) या आपदा संभावित (डिज़ास्टर प्रोन) इलाके में रहते हैं, तो जरूरी है कि आप नेचुरल डिज़ास्टर कवर वाला एक अच्छा होम इंश्योरेंस जरूर लें। इससे ना सिर्फ आपका घर, बल्कि उसमें रखा सामान भी सुरक्षित रहेगा और संकट की घड़ी में मदद मिलेगी.

  • मंदसौर में अनोखी शवयात्रा: दोस्त की आख़िरी इच्छा पूरी करने के लिए झूमे लोग, डांस करते हुए दी अंतिम विदाई
    मंदसौर में अनोखी शवयात्रा: दोस्त की आख़िरी इच्छा पूरी करने के लिए झूमे लोग, डांस करते हुए दी अंतिम विदाई

    सोहनलाल के निधन के बाद, उनके दोस्तों ने उनकी अंतिम इच्छा को गंभीरता से लिया और उनकी शवयात्रा को एक यादगार पल में बदल दिया. मित्र अंबालाल प्रजापत समेत अन्य लोगों ने शवयात्रा के दौरान बैंड-बाजे के साथ जमकर डांस किया और अपने प्रिय दोस्त को खुशियों के साथ अंतिम विदाई दी.

  • IND vs ENG 5th Test: ओवल टेस्ट से पहले शुभमन गिल ने बुमराह और अर्शदीप को लेकर दिया बड़ा अपडेट
    खेल
    31 Jul, 2025
    11:33 AM
    IND vs ENG 5th Test: ओवल टेस्ट से पहले शुभमन गिल ने बुमराह और अर्शदीप को लेकर दिया बड़ा अपडेट

    भारतीय कप्तान ने कहा कि सीरीज हमारे लिए सीखने का एक अच्छा अनुभव रही है. हर मैच बेहद करीबी रहा है. हमें उम्मीद है कि हम जीत के साथ अंत करेंगे. 2-2 का परिणाम टीम के लिए अच्छा रहेगा.

  • Bihar: गांव वालों ने तोड़ी चुप्पी, इस बार Tejashwi को जिताएंगे या Nitish को लाएंगे, सुनिये जवाब!
      Bihar: गांव वालों ने तोड़ी चुप्पी, इस बार Tejashwi को जिताएंगे या Nitish को लाएंगे, सुनिये जवाब!

    Bihar Assembly Election: काराकाट जिले के गांव में रहने वाले लोगों के मन में क्या है, इस बार वो किसे जिताएंगे, क्या एक बार फिर देंगे नीतीश को मौका या तेजस्वी का देंगे साथ, NMF NEWS पर सुनिये गांव वालों की राय !

  • अहान पांडे का बॉक्स ऑफ़िस पर दिखा भौकाल, तोड़ डाला ‘धूम 3’- ‘आरआरआर’ जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड
    मनोरंजन
    31 Jul, 2025
    10:02 AM
    अहान पांडे का बॉक्स ऑफ़िस पर दिखा भौकाल, तोड़ डाला ‘धूम 3’- ‘आरआरआर’ जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड

    चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के भाई अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ ने 13वें दिन बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है, अब अहान पांडे ने ‘धूम 3’- ‘आरआरआर’ जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

  • Advertisement
  • महिला ने 20 लोगों को किया डेट, प्यार के जाल में फंसाकर सभी से ऐंठा iPhone, फिर सबको बेचकर खरीद लिया घर
    महिला ने 20 लोगों को किया डेट, प्यार के जाल में फंसाकर सभी से ऐंठा iPhone, फिर सबको बेचकर खरीद लिया घर

    चीन में एक लड़की ने अपने एक अनोखे तरीके से सभी के होश उड़ा दिए. उसने एक साथ 20 लोगों को डेट किया, हर एक बॉयफ्रेंड से गिफ्ट में iPhone लिया. बाद में चीनी लड़की ने सारे iPhones बेच दिए और जो पैसे मिले, उससे अपने लिए एक घर खरीद लिया. ये छोटी सी कहानी सुनकर आपके दिमाग में ‘This is Business’ वाला मीम जरूर दौड़ गया होगा. ये मज़ेदार और शॉकिंग कहानी एक वायरल स्कैम के सामने आने के बाद सबकी नजरों में आई है. Chinese social media पर लोग इस इंसिडेंट को खूब सर्च कर रहे हैं और इसके बारे में जानना चाह रहे हैं. क्या है पोस्ट में? साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, चीन में हाल ही में एक अजब-गजब घोटाला सामने आया है, जिसका नाम क्रॉस-ड्रेसिंग स्कैम है. इसके तहत एक शख्स महिला बनकर लोगों के साथ डेट कर पैसे ठगता था. ये शख्स सिस्टर हांग के नाम से चीन में वायरल हो रहा है. सिस्टर हांग के स्कैम ने चीन में लोगों का ध्यान एक पुराने मामले की ओर खींचा है. स्कैम के साथ चर्चा में एक पूरानी कहानी करीब नौ साल पहले सिस्टर हांग की तरह ही एक महिला ने कुछ लोगों को डेट किया उनसे महंगे आईफोन लिए और उन्हें बेचकर जो पैसा मिला, उससे घर खरीद लिया था. सिस्टर हांग का स्कैम सामने आने के बाद लोग 9 साल पुरानी घटना को याद कर रहे हैं. इतना ही नहीं लोगों ने तो उस महिला को सिस्टर हांग की भी गुरु बता दिया. सिस्टर हांग की दिलचस्प कहानी प्यार के जाल में फंसाकर iPhone लेने वाली इस लड़की की कहानी लोगों को काफी दिलचस्प लग रही है. दरअसल उसने सिर्फ 6 महीने में 20 लोगों को डेट किया और हर एक से गिफ्ट में iPhone ले लिया. बाद में उस लड़की ने सारे iPhones बेच दिए और करीब 17,000 डॉलर यानी 15 लाख रुपये कमा लिए. इन पैसों से उसने अपने फ्लैट के लिए एडवांस पेमेंट भी कर दी थी. कियानजियांग इवनिंग न्यूज़ की 2016 की रिपोर्ट के मुताबिक, वो महिला शेन्ज़ेन की एक कंपनी में जूनियर क्लर्क की नौकरी करती थी, और उसकी सैलरी भी काफी कम थी. उसकी पहचान उजागर नहीं की गई थी. जब उस महिला ने सोशल मीडिया पर ये शेयर किया कि उसने अपने होमटाउन में एक घर खरीद लिया है, तो लोगों को हैरानी हुई और शक भी होने लगा कि उसने इतना पैसा कैसे जुटाया. एक इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने मीडिया को बताया कि उस महिला ने उनके साथ मोबाइल बेचने का सौदा किया था. उन्होंने इस बात की पुष्टि भी की कि डील उसी महिला के साथ हुई थी. ऐसे सामने आई उस महिला की चालाकी! बाद में उसके ऑफिस के साथियों को पता चला कि उस महिला ने सिर्फ 6 महीनों में एक साथ 20 लड़कों को डेट किया था. उसने हर एक से कहा कि वो उसे नया iPhone 7 गिफ्ट करे. इस तरह उसने टोटल 20 iPhone 7 गिफ्ट में ले लिए. फिर उसने सारे iPhones बेच दिए और करीब 17,000 अमेरिकी डॉलर, यानी 15 लाख रुपये जमा कर लिए. इन पैसों से उस महिला ने अपने फ्लैट के लिए एडवांस पेमेंट कर दी. उस महिला ने कहा कि उसके पास बेचने के लिए 20 नए iPhone 7 हैं. जब हमने चेक किया तो देखा कि ज़्यादातर फोन की पैकेजिंग तक नहीं खुली थी — एकदम ब्रांड न्यू. हर iPhone करीब 6,000 युआन में बिका और उसे टोटल में 1,20,000 युआन से ज्यादा पैसे मिले. वहीं महिला ने जब पोस्ट डाला तो उसके साथ काम करने वाले कलीग्स भी हैरान हो गए. महिला के साथ काम करने वाले एक शख्स ने कहा कि वे उसके व्यवहार से आश्चर्यचकित थे. एक महिला कलीग ने कहा कि हम सोच भी नहीं सकते थे कि वह ऐसी इंसान है. उनका व्यक्तित्व बहुत ही खुशमिजाज है और वह हमारे साथ अच्छी तरह से घुल-मिल जाती है. हमें उम्मीद नहीं थी कि वह पैसों के लिए ऐसा करेगी. मैंने सुना है कि हमारी कंपनी उसे नौकरी से निकालने की योजना बना रही है.

  • 'उदयपुर फाइल्स' मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई 8 अगस्त तक टली, सेंसर बोर्ड से मांगा जवाब
    मनोरंजन
    31 Jul, 2025
    09:27 AM
    'उदयपुर फाइल्स' मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई 8 अगस्त तक टली, सेंसर बोर्ड से मांगा जवाब

    दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' को लेकर सुनवाई हुई. यह सुनवाई मुख्य न्यायाधीश जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय की अगुवाई वाली बेंच ने की. इस मामले में आरोपी जावेद की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी ने पक्ष रखा, जबकि फिल्म निर्माता की ओर से वकील गौरव भाटिया ने दलीलें पेश कीं. इस मामले की सुनवाई 8 अगस्त को होगी. जिसमें सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) के वकील कोर्ट द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देंगे.

  • 'महावतार नरसिम्हा' ने बॉक्स ऑफ़िस पर मचाया गदर, आहन पांडे की ‘सैयारा’ को छोड़ा पीछे!
    मनोरंजन
    31 Jul, 2025
    08:50 AM
    'महावतार नरसिम्हा' ने बॉक्स ऑफ़िस पर मचाया गदर, आहन पांडे की ‘सैयारा’ को छोड़ा पीछे!

    महावतार नरसिम्हा बॉक्स ऑफ़िस पर छाई हुई है. इसे देखने के लिए लोग काफी बेकरार हो रहे हैं. फिल्म के छठे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. अश्विन कुमार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 25 जुलाई को रिलीज हुई थी. छठे दिन फिल्म ने सैयारा ने ज्यादा कमाई की है.

  • आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों को मिल सकता है नया कॉन्ट्रैक्ट, धनु राशि को मिल सकती है खुशखबरी! जानिए आपके लिए कैसा रहेगा दिन
    धर्म ज्ञान
    31 Jul, 2025
    08:18 AM
    आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों को मिल सकता है नया कॉन्ट्रैक्ट, धनु राशि को मिल सकती है खुशखबरी! जानिए आपके लिए कैसा रहेगा दिन

    वृषभ राशि वालों को धन और निवेश से जुड़े मामलों में रखें विशेष सावधानी, कर्क राशि वालों की लव लाइफ में किसी ग़लतफ़हमी से रिश्तों में आ सकती है खटास

  • क्या कैलाश पर्वत खो रहा है अपना स्वरूप... चिंतित हैं शिव भक्त और पीएम मोदी!
    धर्म ज्ञान
    31 Jul, 2025
    07:27 AM
    क्या कैलाश पर्वत खो रहा है अपना स्वरूप... चिंतित हैं शिव भक्त और पीएम मोदी!

    5 साल बाद चीन की सारी अकड़ ढीली क्या हुई, 5 साल बाद कैलाश जाने का रास्ता क्या खुला और 5 साल बाद ड्रैगन की गर्दन शिव भक्त मोदी के हाथ में क्या आई. शिव भक्तों को त्रिलोक के स्वामी महादेव का खुद का आशियाना संकट में दिखा. देखिए धर्म ज्ञान पर.

  • फिल्म 'सितारे जमीन पर' यूट्यूब पर होगी रिलीज, आमिर खान ने हाथ जोड़कर माफी मांगी, कहा - मैंने आप लोगों से झूठ बोला था...
    मनोरंजन
    31 Jul, 2025
    06:00 AM
    फिल्म 'सितारे जमीन पर' यूट्यूब पर होगी रिलीज, आमिर खान ने हाथ जोड़कर माफी मांगी, कहा - मैंने आप लोगों से झूठ बोला था...

    आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' 1 अगस्त को यूट्यूब पर रिलीज होगी. हालांकि, इसे देखने के लिए आपको पैसे देने पड़ेंगे. इसके लिए 100 रुपए की पेड-पर-व्यू राशि तय की गई है. इस बात की घोषणा के दौरान आमिर खान ने कहा कि 'यह एक पारिवारिक फिल्म है और मैं चाहता हूं कि पूरा परिवार साथ में बैठकर यह फिल्म देखे.'

  • बिहार में महागठबंधन के अंदर सीटों को लेकर जंग शुरू, सभी पार्टियों ने कर दी बड़ी डिमांड, आखिर कैसे सुलझेगी यह गणित?
    बिहार में महागठबंधन के अंदर सीटों को लेकर जंग शुरू, सभी पार्टियों ने कर दी बड़ी डिमांड, आखिर कैसे सुलझेगी यह गणित?

    बिहार महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर मामला फंसता जा रहा है. सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी मनपसंदीदा सीटों पर लड़ने का प्लान बनाया है, जिसके तहत ज्यादा से ज्यादा सीटों की डिमांड की जा रही है.

  • निठारी कांड: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार, मोनिंदर सिंह पंढेर और सुरेंद्र कोली बरी
    न्यूज
    30 Jul, 2025
    06:16 PM
    निठारी कांड: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार, मोनिंदर सिंह पंढेर और सुरेंद्र कोली बरी

    नोएडा के बहुचर्चित निठारी कांड मामले में मुख्य आरोपी मोनिंदर सिंह पंढेर और उसके नौकर सुरेंद्र कोली को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया. सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले में कोई गलती नहीं थी, जिसमें निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली को बरी किया गया था.

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें