×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement
  • 2008 मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा-कर्नल पुरोहित समेत सभी आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- कोई सबूत विश्वसनीय नहीं
    न्यूज
    31 Jul, 2025
    11:50 AM
    2008 मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा-कर्नल पुरोहित समेत सभी आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- कोई सबूत विश्वसनीय नहीं

    29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में रमजान के पवित्र महीने में और नवरात्रि से ठीक पहले एक विस्फोट हुआ. इस धमाके में छह लोगों की जान चली गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

  • 25% टैरिफ का झटका! शेयर बाजार क्रैश, RIL और L&T समेत कई दिग्गज शेयर टूटे
    बिज़नेस
    31 Jul, 2025
    11:19 AM
    25% टैरिफ का झटका! शेयर बाजार क्रैश, RIL और L&T समेत कई दिग्गज शेयर टूटे

    मौजूदा हालात में विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों को जल्दबाज़ी में फैसले नहीं लेने चाहिए. बाजार में गिरावट का दौर कुछ दिन जारी रह सकता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है. जिन सेक्टर्स पर सीधा असर पड़ा है, वहां निवेश फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा. बाजार में स्थिरता आने के बाद ही नई खरीदारी पर विचार किया जाना चाहिए.

  • भारत के खिलाफ ट्रंप के सख्त तेवर, पहले 25% टैरिफ, अब 6 भारतीय कंपनियों पर लगाया बैन
    न्यूज
    31 Jul, 2025
    11:03 AM
    भारत के खिलाफ ट्रंप के सख्त तेवर, पहले 25% टैरिफ, अब 6 भारतीय कंपनियों पर लगाया बैन

    अमेरिका भारत पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाने जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ ट्रंप प्रशासन इतने से भी नहीं मानने वाला है. रूस के साथ कारोबार करने पर जुर्माने का ऐलान किया गया, तो वहीं ईरान के साथ पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के लेन-देन पर भी भारत के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है और इसके तहत 6 भारतीय कंपनियों पर बैन लगाया गया है.

  • महिला ने 20 लोगों को किया डेट, प्यार के जाल में फंसाकर सभी से ऐंठा iPhone, फिर सबको बेचकर खरीद लिया घर
    महिला ने 20 लोगों को किया डेट, प्यार के जाल में फंसाकर सभी से ऐंठा iPhone, फिर सबको बेचकर खरीद लिया घर

    चीन में एक लड़की ने अपने एक अनोखे तरीके से सभी के होश उड़ा दिए. उसने एक साथ 20 लोगों को डेट किया, हर एक बॉयफ्रेंड से गिफ्ट में iPhone लिया. बाद में चीनी लड़की ने सारे iPhones बेच दिए और जो पैसे मिले, उससे अपने लिए एक घर खरीद लिया. ये छोटी सी कहानी सुनकर आपके दिमाग में ‘This is Business’ वाला मीम जरूर दौड़ गया होगा. ये मज़ेदार और शॉकिंग कहानी एक वायरल स्कैम के सामने आने के बाद सबकी नजरों में आई है. Chinese social media पर लोग इस इंसिडेंट को खूब सर्च कर रहे हैं और इसके बारे में जानना चाह रहे हैं. क्या है पोस्ट में? साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, चीन में हाल ही में एक अजब-गजब घोटाला सामने आया है, जिसका नाम क्रॉस-ड्रेसिंग स्कैम है. इसके तहत एक शख्स महिला बनकर लोगों के साथ डेट कर पैसे ठगता था. ये शख्स सिस्टर हांग के नाम से चीन में वायरल हो रहा है. सिस्टर हांग के स्कैम ने चीन में लोगों का ध्यान एक पुराने मामले की ओर खींचा है. स्कैम के साथ चर्चा में एक पूरानी कहानी करीब नौ साल पहले सिस्टर हांग की तरह ही एक महिला ने कुछ लोगों को डेट किया उनसे महंगे आईफोन लिए और उन्हें बेचकर जो पैसा मिला, उससे घर खरीद लिया था. सिस्टर हांग का स्कैम सामने आने के बाद लोग 9 साल पुरानी घटना को याद कर रहे हैं. इतना ही नहीं लोगों ने तो उस महिला को सिस्टर हांग की भी गुरु बता दिया. सिस्टर हांग की दिलचस्प कहानी प्यार के जाल में फंसाकर iPhone लेने वाली इस लड़की की कहानी लोगों को काफी दिलचस्प लग रही है. दरअसल उसने सिर्फ 6 महीने में 20 लोगों को डेट किया और हर एक से गिफ्ट में iPhone ले लिया. बाद में उस लड़की ने सारे iPhones बेच दिए और करीब 17,000 डॉलर यानी 15 लाख रुपये कमा लिए. इन पैसों से उसने अपने फ्लैट के लिए एडवांस पेमेंट भी कर दी थी. कियानजियांग इवनिंग न्यूज़ की 2016 की रिपोर्ट के मुताबिक, वो महिला शेन्ज़ेन की एक कंपनी में जूनियर क्लर्क की नौकरी करती थी, और उसकी सैलरी भी काफी कम थी. उसकी पहचान उजागर नहीं की गई थी. जब उस महिला ने सोशल मीडिया पर ये शेयर किया कि उसने अपने होमटाउन में एक घर खरीद लिया है, तो लोगों को हैरानी हुई और शक भी होने लगा कि उसने इतना पैसा कैसे जुटाया. एक इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने मीडिया को बताया कि उस महिला ने उनके साथ मोबाइल बेचने का सौदा किया था. उन्होंने इस बात की पुष्टि भी की कि डील उसी महिला के साथ हुई थी. ऐसे सामने आई उस महिला की चालाकी! बाद में उसके ऑफिस के साथियों को पता चला कि उस महिला ने सिर्फ 6 महीनों में एक साथ 20 लड़कों को डेट किया था. उसने हर एक से कहा कि वो उसे नया iPhone 7 गिफ्ट करे. इस तरह उसने टोटल 20 iPhone 7 गिफ्ट में ले लिए. फिर उसने सारे iPhones बेच दिए और करीब 17,000 अमेरिकी डॉलर, यानी 15 लाख रुपये जमा कर लिए. इन पैसों से उस महिला ने अपने फ्लैट के लिए एडवांस पेमेंट कर दी. उस महिला ने कहा कि उसके पास बेचने के लिए 20 नए iPhone 7 हैं. जब हमने चेक किया तो देखा कि ज़्यादातर फोन की पैकेजिंग तक नहीं खुली थी — एकदम ब्रांड न्यू. हर iPhone करीब 6,000 युआन में बिका और उसे टोटल में 1,20,000 युआन से ज्यादा पैसे मिले. वहीं महिला ने जब पोस्ट डाला तो उसके साथ काम करने वाले कलीग्स भी हैरान हो गए. महिला के साथ काम करने वाले एक शख्स ने कहा कि वे उसके व्यवहार से आश्चर्यचकित थे. एक महिला कलीग ने कहा कि हम सोच भी नहीं सकते थे कि वह ऐसी इंसान है. उनका व्यक्तित्व बहुत ही खुशमिजाज है और वह हमारे साथ अच्छी तरह से घुल-मिल जाती है. हमें उम्मीद नहीं थी कि वह पैसों के लिए ऐसा करेगी. मैंने सुना है कि हमारी कंपनी उसे नौकरी से निकालने की योजना बना रही है.

  • PM Kisan Yojana: 2 अगस्त को खाते में आएगी 20वीं किस्त, लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम
    यूटीलिटी
    31 Jul, 2025
    08:53 AM
    PM Kisan Yojana: 2 अगस्त को खाते में आएगी 20वीं किस्त, लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम

    पीएम किसान योजना किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है. अगर आप पहले से इस योजना के लाभार्थी हैं, तो 2 अगस्त को आपके खाते में पैसे आ सकते है. लेकिन यह जरूरी है कि आपका नाम लाभार्थी सूची में हो. समय रहते जानकारी चेक कर लें और किसी भी दिक्कत की स्थिति में कृषि विभाग से संपर्क करें.

  • Advertisement
  • 'मोदी मेरे दोस्त, हम कर रहे हैं बातचीत...', भारत पर 25% टैरिफ लगाने के बाद ट्रंप का बयान
    दुनिया
    31 Jul, 2025
    08:01 AM
    'मोदी मेरे दोस्त, हम कर रहे हैं बातचीत...', भारत पर 25% टैरिफ लगाने के बाद ट्रंप का बयान

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले उत्पादों पर 25% टैरिफ और अतिरिक्त जुर्माना लगाने का ऐलान किया है. इसके बावजूद ट्रंप ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता जारी है. ट्रंप का आरोप है कि भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है. उन्होंने कहा कि भारत बहुत कम अमेरिकी सामान खरीदता है, जबकि अमेरिका भारत से भारी मात्रा में आयात करता है.

  • डोनाल्ड ट्रंप का भारत पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान, 1 अगस्त से होगा लागू, कहा- सबकुछ ठीक नहीं
    न्यूज
    30 Jul, 2025
    06:23 PM
    डोनाल्ड ट्रंप का भारत पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान, 1 अगस्त से होगा लागू, कहा- सबकुछ ठीक नहीं

    अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील हो गई है, मिल रही जानकारी के मुताबिक भारत पर अमेरिका ने 25 फीसदी टैरिफ लगाया है. अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इसका ऐलान किया है.

  • अश्लील और असंवेदनशील सामग्री प्रसारित करने वाले 43 ओटीटी प्लेटफॉर्मों को ब्लॉक किया गया: अश्विनी वैष्णव
    न्यूज
    30 Jul, 2025
    06:00 PM
    अश्लील और असंवेदनशील सामग्री प्रसारित करने वाले 43 ओटीटी प्लेटफॉर्मों को ब्लॉक किया गया: अश्विनी वैष्णव

    केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा, "संबंधित मंत्रालयों के साथ उचित परामर्श के बाद अब तक 43 ओटीटी प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया गया है."

  • ISRO-NASA का NISAR सैटेलाइट लॉन्च, 12 दिनों में पूरी धरती को करेगा स्कैन, प्राकृतिक आपदा का पहले से मिलेगा अलर्ट
    न्यूज
    30 Jul, 2025
    05:58 PM
    ISRO-NASA का NISAR सैटेलाइट लॉन्च, 12 दिनों में पूरी धरती को करेगा स्कैन, प्राकृतिक आपदा का पहले से मिलेगा अलर्ट

    ISRO का GSLV आज शाम 5:40 बजे NASA-ISRO का मिलकर बनाया गया Synthetic Aperture Radar सैटेलाइट, सूर्य-समकालिक ध्रुवीय कक्षा में भेजेगा. इस मिशन की प्लानिंग अमेरिका और भारत की स्पेस एजेंसियों ने करीब 10 साल पहले साथ मिलकर की थी.

  • आईसीसी रैंकिंग: टी20 फॉर्मेट के नंबर-1 बल्लेबाज़ बने अभिषेक शर्मा, टेस्ट रैंकिंग में जडेजा और सुंदर को भी मिला फायदा
    खेल
    30 Jul, 2025
    05:43 PM
    आईसीसी रैंकिंग: टी20 फॉर्मेट के नंबर-1 बल्लेबाज़ बने अभिषेक शर्मा, टेस्ट रैंकिंग में जडेजा और सुंदर को भी मिला फायदा

    टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहली बार शीर्ष रैंकिंग वाले बल्लेबाज बन गए. वेस्टइंडीज में ऑस्ट्रेलिया ने पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली, जिसमें ट्रेविस हेड नहीं खेले. इसी के साथ उन्होंने अपनी एक साल की बादशाहत खो दी है.

  • गोवा में ED का बड़ा एक्शन, 212.85 करोड़ से अधिक की अचल संपत्तियों को किया कुर्क
    न्यूज
    30 Jul, 2025
    05:36 PM
    गोवा में ED का बड़ा एक्शन, 212.85 करोड़ से अधिक की अचल संपत्तियों को किया कुर्क

    ED के पणजी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने गोवा में 212.85 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है. ED ने PMLA, 2002 के प्रावधानों के तहत गोवा राज्य के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर स्थित अचल संपत्तियों पर ये कार्रवाई की है.

  • पैरा एथलीटों को हरियाणा सरकार का सम्मान, 31.72 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया मान
    राज्य
    30 Jul, 2025
    05:18 PM
    पैरा एथलीटों को हरियाणा सरकार का सम्मान, 31.72 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया मान

    स्वास्थ्य मंत्री और पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष आरती सिंह राव ने अपने खिलाड़ियों पर गर्व जताते हुए कहा कि हरियाणा एथलीट्स को सबसे ज्यादा प्रोत्साहित करने वाला राज्य है. आरती सिंह राव ने 'आईएएनएस' से कहा, "मुख्यमंत्री की ओर से 31 करोड़ से ज्यादा राशि रिलीज की गई है. यह सभी खिलाड़ियों के अकाउंट में पहुंच चुकी है. इससे पैरा एथलीट्स बेहद खुश हैं. एथलीट्स भविष्य में भी अपने देश का नाम रोशन करेंगे."

  • ’25 साल की लड़की चार जगह मुंह…’ अनिरुद्धाचार्य के बयान पर भड़कीं खुशबू पाटनी- सामने होता बता देती मुंह मारना क्या होता है
    मनोरंजन
    30 Jul, 2025
    04:59 PM
    ’25 साल की लड़की चार जगह मुंह…’ अनिरुद्धाचार्य के बयान पर भड़कीं खुशबू पाटनी- सामने होता बता देती मुंह मारना क्या होता है

    अनिरुद्धाचार्य के एक बयान का विरोध हो रहा है, वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और पूर्व मेजर खुशबू पाटनी ने एक वीडियो जारी करके अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है. खुशबू पाटनी को अनिरुद्धाचार्य के बयान पर इस कदर गुस्सा गया कि उन्होंने कथावाचक को अपशब्द तक कह डाले.

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें