दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. पूछताछ में सामने आया कि आतंकी उमर उन नबी को हवाला के जरिए 20 लाख रुपये मिले थे, जिनमें से 3 लाख रुपये उर्वरक खरीदने पर खर्च हुए. फरीदाबाद में छापेमारी में अमोनियम नाइट्रेट की बड़ी खेप भी जब्त हुई है.
-
न्यूज16 Nov, 202507:23 AMआतंकी मॉड्यूल को मिले 20 लाख रुपये… दिल्ली कार ब्लास्ट में जैश-ए-मोहम्मद का हवाला कनेक्शन बेनकाब
-
न्यूज16 Nov, 202506:32 AMदिल्ली कार ब्लास्ट: लाल किले के घटनास्थल से मिले 9 मिमी कैलिबर के तीन कारतूस, जांच में बड़ा खुलासा
Delhi Car Blast Case: राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास कार ब्लास्ट की जांच में 9 मिमी के तीन प्रतिबंधित कारतूस मिले, लेकिन कोई हथियार बरामद नहीं हुआ. पुलिस ने ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों के कारतूस जांचे, पर सभी पूरे मिले. उधर, नूंह में मारे गए आतंकी उमर के ठिकाने पर छापेमारी के बाद उसके नेटवर्क की तलाश जारी है.
-
विधानसभा चुनाव16 Nov, 202502:54 AMनीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा... बिहार में नई सरकार के गठन की उलटी गिनती शुरू, दिल्ली से पटना तक बैठकों का दौर जारी
Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव नतीजों के बाद नई सरकार गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है और इससे पहले 18वीं विधानसभा का गठन तय है. दिल्ली से लेकर पटना तक बैठकों का दौर जारी है. जानकारी के मुताबिक अगले हफ्ते सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलकर औपचारिक इस्तीफा देंगे. शपथ ग्रहण की तारीख पीएम मोदी के शेड्यूल के अनुसार तय होगी.
-
न्यूज15 Nov, 202512:39 PMदिल्ली ब्लास्ट: इधर क्राइम ब्रांच ने भेजा नोटिस, उधर फरीदाबाद पुलिस ने मांगा ब्यौरा, Al Falah पर कसा शिकंजा
दिल्ली ब्लास्ट के बाद अल फलाह यूनिवर्सिटी पर शिकंजा कसता जा रहा है. यूनिवर्सिटी पर गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है. ब्लास्ट से जुड़े दो नाम डॉ. मुजम्मिल शकील और डॉ. उमर नबी इसी यूनिवर्सिटी की फैकल्टी थे.
-
न्यूज15 Nov, 202503:59 AMदिल्ली में CM फडणवीस-केंद्रीय मंत्री खट्टर की अहम मुलाकात, ऊर्जा परियोजनाओं और एनडीए जीत पर चर्चा
मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि राज्य संसाधन पर्याप्तता योजना, मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी, बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली और पंप भंडारण परियोजनाओं पर विशेष रूप से काम कर रहा है.
-
Advertisement
-
न्यूज14 Nov, 202508:11 AMदिल्ली बम ब्लास्ट में मारे गए आतंकी के दोस्त डॉक्टर आरिफ को ATS ने कानपुर से उठाया, डॉ शाहीन और उमर से रोज होती थी चैट और कॉल
खबरों के मुताबिक, डॉक्टर आरिफ मीर (32) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के खागुनसादीवारा इलाके का रहने वाला है. उसके पिता का नाम गुलाम हसन मीर है. साल 2024 में उसने SKIMS मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से MBBS की पढ़ाई की है. बताया जा रहा है कि आरिफ ने दिल्ली ब्लास्ट में शामिल मृतक आतंकी डॉक्टर उमर के साथ पढ़ाई की थी.
-
विधानसभा चुनाव14 Nov, 202505:10 AMबिहार चुनाव: एनडीए की बढ़त पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया जश्न, दिल्ली के भाजपा कार्यालय में बन रहे पकवान
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर को आरती दिखाते हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत की दुआ मांगी. कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि इस बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है.
-
न्यूज14 Nov, 202504:12 AMदिल्ली ब्लास्ट में बड़ा एक्शन, सुरक्षाबलों ने आतंकी उमर का घर IED ब्लास्ट से उड़ाया
डॉ. उमर पुलवामा के कोइल इलाके में रहता था. ब्लास्ट के बाद उमर के भाइयों और माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
-
टेक्नोलॉजी13 Nov, 202509:58 AMक्या है “सेशन” ऐप? जिससे आतंकियों ने रची थी राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश
Delhi Blast: एजेंसियां यह पता लगाने में लगी हैं कि उमर मोहम्मद को किसने मदद की, भारत में उसके और कौन-कौन साथी थे, और यह धमाका किसी बड़ी साजिश का हिस्सा था या नहीं.
-
न्यूज13 Nov, 202508:17 AMदिल्ली ब्लास्ट के बाद भारत को मिला मुस्लिम देशों का साथ…सऊदी, UAE, ईरान ने जारी किया बयान, आतंक के खिलाफ उठाई आवाज
Muslim countries on Delhi Blast: दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद अब पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी नजर आ रही है. इजरायल के साथ-साथ ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात जैसे मुस्लिम देशों ने भी आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है.
-
न्यूज13 Nov, 202507:39 AMदिल्ली ब्लास्ट को US ने भी माना आतंकी हमला, मार्को रूबियो ने की भारत की तारीफ, कहा- पेशेवर तरीके से संभाले हालात
अमेरिका ने कार विस्फोट की जांच में मदद की पेशकश भी की थी. हालांकि अमेरिका ने ये भी माना कि जांच सही दिशा में जा रही है.
-
न्यूज13 Nov, 202507:22 AMभारत के साथ खड़ी हुईं शेख हसीना, बांग्लादेश आवामी लीग ने दिल्ली धमाके के लिए पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार
लाल किले के पास हुए दिल्ली कार ब्लास्ट ने पूरे देश को चल झकझोर कर रख दिया है. इस धमाके की हर कोई निंदा कर रहा है, अब अवामी लीग की छात्र शाखा बांग्लादेश स्टूडेंट लीग ने इसकी कड़ी आलोचना की है. अवामी लीग के स्टूडेंट यूनिट ने इसे पाकिस्तान समर्थित चरमपंथी समूहों द्वारा किया गया 'क्रूर और अस्थिर करने वाला' कृत्य बताया.
-
न्यूज13 Nov, 202506:31 AMदिल्ली ब्लास्ट: कई कारों में थी बम लगाने की तैयारी, एक साथ 4 जगहों को दहलाने की खौफनाक साजिश का खुलासा!
जांच एजेंसियों के मुताबिक, करीब आठ संदिग्ध लोग 4 अलग-अलग जगह पर धमाके की तैयारी में थे. हर दो आरोपियों की जोड़ी को एक-एक शहर में हमला करने का जिम्मा दिया गया था.