लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव 30 जून की सुबह 10 बजे के आसपास अनुष्का यादव से मिलने उनके घर पहुंचे. जहां उन्होंने काफी समय बिताया और शाम करीब 4 बजे निकले. इस मौके पर उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की. बता दें कि हाल ही में उन्होंने एक टीवी शो के दौरान कहा था कि ' प्रेम की कीमत चुकानी पड़ती है. प्यार किया है कोई गलती नहीं.'
-
राज्य30 Jun, 202508:09 PMअनुष्का यादव से मिलने उनके घर पहुंचे तेज प्रताप यादव, कहा - कुछ गलत तो नहीं किया, प्यार तो सब लोग करते हैं...
-
दुनिया30 Jun, 202508:56 AM'चीन अब भारी टैरिफ चुका रहा है', ट्रंप ने ट्रेड वॉर पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अब उन्हें हमारी शर्तें मंज़ूर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-चीन संबंधों को लेकर एक बार फिर सकारात्मक रुख जताया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि दोनों देश व्यापार के मोर्चे पर बेहतर ढंग से आगे बढ़ रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के लिए चीन से अच्छे संबंध होना फायदेमंद है, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि अब चीन भारी टैरिफ चुका रहा है, जिससे अमेरिका को आर्थिक लाभ मिल रहा है.
-
दुनिया29 Jun, 202511:14 AMबांग्लादेश में फज्र अली ने एक हिंदू महिला के साथ घर में घुसकर किया दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलाके में इस दिन रथ यात्रा की तैयारी चल रही थी. एक पड़ोसी ने बताया कि घटना की रात उसने घर से आवाजें सुनीं और दरवाजा टूटा हुआ पाया. इसके बाद वो कुछ लोगों के साथ घर की ओर दौड़ा. फज्र को रंगे हाथों पकड़ लोगों ने पिटाई की, लेकिन वो किसी तरह से भागने में सफल रहा. वहां मौजूद लोग महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे.
-
दुनिया27 Jun, 202501:24 PMपहले बरसाए बम, अब खोल दिया अरबों डॉलर का खजाना! ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा यू-टर्न
ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते युद्ध में अमेरिका ने इजरायल का साथ देते हुए ईरान की तीन परमाणु साइट्स पर बी-2 बॉम्बर्स से हमला किया. जवाबी कार्रवाई में ईरान ने कतर स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया. इसके बाद अमेरिका ने युद्धविराम में मध्यस्थता की, लेकिन अब खबर है कि वह कूटनीति के रास्ते पर लौटते हुए ईरान को 30 अरब डॉलर तक के निवेश की पेशकश कर रहा है.
-
दुनिया27 Jun, 202510:52 AMमोदी सरकार की सख्ती के आगे बांग्लादेश ने टेके घुटने, यूनुस सरकार ने चीन-पाक संग तिकड़ी बनाने से किया इनकार
मोदी सरकार की 'व्यापारिक सख्ती' के बाद बांग्लादेश के अंतरिम प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस भारत से संबंधों को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं. चीन और पाकिस्तान के साथ गठजोड़ की अटकलों पर बांग्लादेश ने सफाई दी है. विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने कहा कि तीनों देशों की हालिया बैठक राजनीतिक नहीं थी और भारत को लक्षित करके नहीं की गई थी.
-
Advertisement
-
दुनिया26 Jun, 202512:22 PMSCO समिट में पहलगाम हमले का जिक्र न होने पर भड़के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने से किया इनकार
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के मुद्दे पर सख्त तेवर दिखाए. बैठक में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की मौजूदगी में ही राजनाथ सिंह ने दो टूक शब्दों में भारत की नीति रखी और आतंकवाद पर सीधा प्रहार किया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट रूप से संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया. इस दौरान पाकिस्तान और चीन ने कई बार आतंकवाद जैसे संवेदनशील मुद्दे से ध्यान हटाने की कोशिश की, लेकिन भारत ने हर बार अपना पक्ष मजबूती से रखा.
-
न्यूज26 Jun, 202509:34 AMचीन की धरती से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, SCO समिट में बोले- आतंकवाद पर 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी कार्रवाई जारी रहेगी
चीन के क़िंगदाओ में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए. इस बैठक में उन्होंने आतंकवाद, कट्टरपंथ और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर भारत का पक्ष बेहद स्पष्ट और सख्त शब्दों में रखा. भारत ने इस अंतरराष्ट्रीय मंच से यह दोहराया कि आतंकवाद को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता और इसका मुकाबला बिना भेदभाव के किया जाना चाहिए.
-
दुनिया26 Jun, 202508:02 AMअमेरिका और ईरान के बीच नई शुरुआत? परमाणु समझौते पर ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत
ईरान और इजरायल के बीच हुए सीजफायर के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अगले सप्ताह ईरान से गंभीर बातचीत की संभावना जताई है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इशारा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर डील हो सकती है, हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह डील जरूरी नहीं है.
-
दुनिया25 Jun, 202507:40 PMईरानी संसद के अध्यक्ष का बड़ा ऐलान, कहा- हम अपने असैन्य परमाणु कार्यक्रम को और तेज करेंगे...
ईरान संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर कलीबाफ ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी IAEA पर बड़ा आरोप लगाया गया है. उन्होंने कहा है कि 'इस संस्था का रवैया लगातार बिगड़ता जा रहा है. हैरान कर देने वाली बात यह है कि इसने ईरान के परमाणु संयंत्र पर हुए हमले की निंदा तक नहीं की है. उसने अंतरराष्ट्रीय विश्वसनीयता को खुद ही दांव पर लगा दिया है. यही वजह है कि ईरान ने IAEA से सभी तरह की सुरक्षा की गारंटी देने और एजेंसी के साथ अपने सहयोग संबंध को निलंबित करने की घोषणा की है.'
-
मनोरंजन25 Jun, 202504:08 PMHardik Pandya का पुराना अफेयर आया सामने, एक्ट्रेस बोलीं- 'हमने महीनों तक बात की...'
क्या हार्दिक पांड्या और ईशा गुप्ता के बीच था लव कनेक्शन? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे कुछ महीनों तक चली बातचीत और क्यों नहीं बढ़ा रिश्ता आगे.
-
न्यूज25 Jun, 202503:13 AMपीएम मोदी ने मॉरिशस के प्रधानमंत्री से फोन पर की बातचीत, कई मुद्दों पर हुई चर्चा, भारत आने का दिया निमंत्रण
पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम से फोन पर बातचीत की है. इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया है. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की. इसके अलावा भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने और कई अन्य क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा हुई.
-
लाइफस्टाइल24 Jun, 202512:12 AMक्या है Relationship Anarchy? जानें बिना label वाले प्यार का नया ट्रेंड
Relationship Anarchy एक philosophy है जो मानता है कि रिश्तों को किसी भी सामाजिक ढाँचे या लेबल से मुक्त होना चाहिए. Gen Z और LGBTQ+ में ये ट्रेंड ज्यादा पॉपुलर हो रहा है. हर रिश्ता इसमें बराबर होता है और इनमें आपको पूरी तरह आजादी होती है. हर रिश्ते में शामिल व्यक्ति अपनी ज़रूरतों और इच्छाओं के अनुसार आज़ादी से संबंध बना सकते हैं, बिना किसी सामाजिक दबाव के.
-
दुनिया23 Jun, 202508:47 AMकभी भारत से पाकिस्तान को बचाने के लिए अमेरिका ने ईरान से मांगी थी मदद, अब उसी पर हमला कर घोंपा खंजर, क्या है 1971 युद्ध का किस्सा?
अमेरिका के डिसक्लासिफाइड स्टेट डिपार्मेंट दस्तावेजों के मुताबिक, साल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में अमेरिकी अधिकारियों ने पाकिस्तान को बचाने के लिए ईरान से मदद मांगी थी. उस दौरान भारत ने पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर भीषण हवाई हमले किए थे. जिसके चलते पाकिस्तान का ईंधन भंडार पूरी तरीके से नष्ट हो चुका था. पाकिस्तान सेना ने उस वक्त अपने आप को अपंग मान लिया था, लेकिन अब उसी अमेरिका ने ईरान पर हमला कर खंजर घोपने का काम किया है. क्या है 1971 भारत- पाकिस्तान युद्ध के दौरान ईरान-अमेरिका के बातचीत की कहानी?