समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति को लेकर विवादित बयान दिया. इसके बाद से सियासी बवाल मचा हुआ है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका विरोध करते हुए पोस्ट किया और लिखा ‘इस विकृत जातिवादी सोच को जनता फिर जवाब देगी.’
-
न्यूज15 May, 202507:47 PM'इस विकृत जातिवादी सोच को...', सेना के शौर्य में जाति ढूंढने वाले रामगोपाल यादव को CM योगी ने पढ़ा दिया पाठ
-
Being Ghumakkad15 May, 202506:20 PMउत्तराखंड की इस unexplored जगह के बारे में जानते हैं आप? इसे देखने ज़रूर जाएं
उत्तराखंड में tourists की इतनी आवाजाही होने के बाद भी कई ऐसी जगहें हैं जो आज तक explore नहीं की गई. उन्हीं जगहों में से एक है भनोली. भनोली अल्मोड़ा जिले में स्थित एक खूबसूरत गाँव है. यह गाँव देहरादून से करीब 401 किमी दूर है. कुमाऊं मंडल में बसा यह गाँव जन्नत का अनुभव करता है.
-
क्राइम15 May, 202505:10 PMJharkhand: मोस्ट वांटेड नक्सली चढ़े लातेहार पुलिस के हत्थे, बड़ी घटना को अंजाम देने की कर रहे थे तैयारी
लातेहार के डीएसपी अरविंद कुमार ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि संतोष के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 23 नक्सली वारदात की एफआईआर दर्ज है. दूसरा नक्सली बालक राम भी नौ आपराधिक और नक्सली वारदातों में वांछित था. आशीष उरांव भी पूर्व में जेल जा चुका है.
-
न्यूज15 May, 202504:39 PM'बेटा सरेंडर कर दे...', त्राल एनकाउंटर से पहले आतंकी आमिर को समझाती रही मां, लेकिन वो करता रहा फायरिंग, VIDEO वायरल
त्राल एनकाउंटर से पहले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे आतंकी की माँ उससे वापस आने की गुजारिश करती हुई भी नजर आती है, लेकिन उसने मां की बात मानने से इनकार कर दिया. मां के साथ वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग में देखा जा सकता है कि किस तरह उसकी मां उसे लोकल भाषा में कह रही हैं कि “बेटा सरेंडर कर दो” लेकिन वह मां की एक नहीं सुनता है,और सेना पर फायरिंग करता है। आखिरकार सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में वह मारा गया। वीडियो कॉल पर बात करने वक्त आमिर की मां उससे कहती हैं- ‘सरेंडर कर दो.’ जवाब में आमिर कहता है- ‘फौज को आगे आने दो फिर देखता हूं.’
-
न्यूज15 May, 202504:18 PMनक्सलियों की कमर तोड़ने के बाद शांति और विकास के मिशन में जुटे छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय, बीजापुर-दंतेवाड़ा को लेकर बन रही ख़ास रणनीति
छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में मिली सफलता के बाद सीएम विष्णुदेव साय बीजापुर और दंतेवाड़ा को लेकर खास रणनीति बनाने में जुट गए हैं. वह वाम उग्रवाद की कमर तोड़ने वाले जवानों से मिलने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए वह गलगम के CRPF कैंप में पहुंचेंगे, जहां वह न सिर्फ जवानों को मिशन की सफलता पर बधाई देंगे, बल्कि उनका हौसला भी बढ़ाएंगे. वहीं इस दौरान आगे की रणनीति पर भी चर्चा होगी.
-
Advertisement
-
खेल15 May, 202503:52 PMIPL 2025: गुजरात टाइटंस में जॉस बटलर की जगह लेगा ये खिलाड़ी , बीच मे छोड़ा PSL
गुजरात टाइटंस ने IPL के बचे हुए मुकाबले के लिए श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस को शामिल किया है. वह जॉस बटलर की जगह टीम में शामिल किए गए हैं. जो 29 मई से वेस्टइंडीज़ के खिलाफ शुरू हो रहे वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का हिस्सा होने की वजह से अनुपलब्ध होंगे. कुसल मेंडिस इस समय (PSL) यानी पाकिस्तान प्रीमियर लीग में क्वेटा ग्लेडिएटर्स की तरफ से खेल रहे हैं, लेकिन IPL का हिस्सा होने की वजह से उन्होंने PSL को बीच में ही छोड़ दिया है.
-
न्यूज15 May, 202501:53 PM'ऑपेरशन सिंदूर' में भारत को एक खरोंच तक नहीं आई...' अमेरिकी अखबार ने सबूतों के साथ खोली पाकिस्तान के झूठे दावों की पोल
अमेरिका के चर्चित अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने पाकिस्तान की पोल खोलते हुए बताया है कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की कार्रवाई से 'पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन उसके द्वारा किए गए हमले में भारत को खरोंच तक नहीं आई है. पाकिस्तान द्वारा किया गए सभी दावे पूरी तरीके से झूठे हैं.'
-
न्यूज15 May, 202501:52 PMभारत पर बढ़ा साइबर अटैक का खतरा! गोरखपुर के SP क्राइम सुधीर जायसवाल ने दिए बचाव के टिप्स
भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच साइबर ठग एक्टिव हो गए हैं. सैन्य मोर्चे पर मार खाने का बाद पाकिस्तान छद्म युद्ध लड़ने लगा है. इसी बीच भारत पर बढ़ा साइबर अटैक का खतरा बढ़ गया है. इन्हीं सब खतरों से निपटने के लिए गोरखपुर के SP क्राइम ने लोगों को इससे बचाव के टिप्स दिए हैं.
-
न्यूज15 May, 202501:50 PM'पाकिस्तान जहां खड़ा हो जाता है, वहीं से भीख मांगने वालों की लाइन शुरू होती है...', जम्मू-कश्मीर पहुंचे राजनाथ सिंह का तीखा वार
पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक की कार्रवाई की सफलता के बाद पहली बार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह श्रीनगर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सेना के अधिकारियों के साथ समीक्षा कर पाकिस्तान पर जमकर ज़ुबानी हमला बोलते हुए चेतावनी दी है कि अब बात होगी तो सिर्फ़ और सिर्फ़ पीओके पर होगी.
-
राज्य15 May, 202501:47 PMअब सिंदूर सिर्फ एक शब्द नहीं, एक जज़्बा है... गोरखपुर में दर्जनों बच्चों के नाम सिंदूर और सिंदूरी रखे गए
'ऑपरेशन सिंदूर' गोरखपुर के लिए यादगार बन गया है. यह ऑपरेशन पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाया गया, लेकिन सिंदूर शब्द लोगों के दिल और दिमाग में बैठ गया है. लोगों के अंदर देश-प्रेम की ऐसी भावना जागी कि कई लोगों ने अपने बच्चों का नाम सिंदूर और सिंदूरी रख दिया.
-
यूटीलिटी15 May, 202501:43 PMसेना के शौर्य को सलाम, वीर सैनिकों के सम्मान में जगमगाए देशभर के रेलवे स्टेशन, देखें खूबसूरत तस्वीरें
भारतीय रेल की यह पहल यह दर्शाती है कि हम, भारतवासी, न केवल सेना के शौर्य को सलाम करते हैं, बल्कि उसकी गाथा को अगली पीढ़ियों तक पहुँचाने की भी जिम्मेदारी निभाते हैं.
-
न्यूज15 May, 202501:40 PMसुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पहलगाम हमले का गुनहगार आसिफ अहमद शेख ढेर...दो अन्य आतंकी भी मारे गए
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पहलगाम हमले का गुनहगार आसिफ अहमद शेख को ढेर कर दिया गया है. वहीं मुठभेड़ में जैश के दो अन्य आतंकवादियों का खात्मा कर दिया गया है.
-
खेल15 May, 202501:32 PMशिखर धवन ने किया 'कर्नल सोफिया कुरैशी को सलाम', वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पोस्ट
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर डाले पोस्ट में कर्नल सोफिया कुरैशी की जमकर प्रशंसा की. शिखर ने लिखा, "भारत की आत्मा इसकी एकता में बसती है. कर्नल सोफिया कुरैशी जैसे नायकों और उन अनगिनत भारतीय मुसलमानों को सलाम जिन्होंने देश के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी और दिखाया कि हम किस चीज के लिए खड़े हैं. जय हिंद!"