सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा सत्र में भाग लेते हुए 'पहलगाम आतंकी हमले' और 'ऑपरेशन सिंदूर' पर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि 'विपक्ष के लोगों को बधाई मिल रही है, लेकिन सत्ता पक्ष को कोई बधाई नहीं दे रहा.'
-
न्यूज29 Jul, 202504:39 PM'हमें अपनी सेना पर गर्व है...', लोकसभा में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा - सीजफायर का ऐलान किस दबाव में हुआ...
-
न्यूज29 Jul, 202504:14 PM'लोग सरकार के भरोसे कश्मीर गए, लेकिन सरकार ने उन्हें भगवान भरोसे छोड़ा...', प्रियंका गांधी ने सदन में उठाए सवाल
ऑपरेशन सिंदूर' पर मंगलवार को लोकसभा में जारी चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के नामों को गिनाया. उन्होंने कहा कि पहलगाम में मारे गए 26 लोगों में 25 भारतीय थे. लोग सरकार के भरोसे वहां गए थे. यह सरकार की ओर से सुरक्षा खामी थी.
-
न्यूज29 Jul, 202502:40 PM'सिर्फ 3 महीने में ही भूल गए क्या...', एशिया कप में भारत-पाक मैच पर फूटा पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी का गुस्सा
एशिया कप में 14 सितंबर को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी. इस क्रिकेट मैच को लेकर बीसीसीआई भले सहमत हो गई हो, लेकिन पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजन इस मैच को लेकर खफा हैं. कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी, महाराष्ट्र निवासी संजय लेले के बेटे हर्षल लेले ने नाराजगी जताते हुए सरकार से कई गंभीर सवाल पूछे हैं.
-
न्यूज29 Jul, 202509:18 AMऑपरेशन महादेव की कहानी: सैटेलाइट फोन ने दिया अहम सुराग, 14 दिन तक चली कड़ी खोज, अंत में पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड ढेर..
इस ऑपरेशन को सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने बेहद बड़ी सफलता बताया है. तीन आतंकियों को मार गिराना और खासकर पहलगाम जैसे बड़े हमले के पीछे के मास्टरमाइंड को खत्म करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं. ये साबित करता है कि हमारी सुरक्षा एजेंसियां कितनी कुशलता और तालमेल के साथ काम कर रही हैं.
-
न्यूज28 Jul, 202507:06 PM‘26/11 को मुंबई में आतंकी कैसे घुसे? यूपीए सरकार के कार्यकाल में पनपा आतंकवाद…’, गौरव गोगोई के वार पर ललन सिंह का पलटवार
लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बोलते हुए जदयू की ओर से केंद्रीय मंत्री और सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा "वह आतंकवाद की बात कर रहे हैं. मैं उनको बताना चाहता हूं कि यूपीए शासन के दौरान मुंबई ट्रेन ब्लास्ट में 209 लोग मारे गए, 800 लोग घायल हुए. उस दौरान आपने क्या किया? 26/11 को पूरे मुंबई पर आतंकियों का कब्जा था. आपको बताना चाहिए था कि आतंकी कैसे घुसे?
-
Advertisement
-
न्यूज28 Jul, 202506:13 PMPoK अगर आज नहीं लेंगे, तो कब लेंगे? पाकिस्तान से युद्ध मकसद क्यों नहीं था?... संसद में गौरव गोगोई ने राजनाथ सिंह से किए तीखे सवाल
ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने काह कि राजनाथ सिंह जी ने बहुत सारी जानकारी दी, लेकिन रक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने कभी यह नहीं बताया कि पाकिस्तान से आए आतंकवादी पहलगाम कैसे पहुंचे और 26 लोगों की हत्या कर दी… राष्ट्रहित में ये सवाल पूछना हमारा कर्तव्य है.
-
न्यूज28 Jul, 202503:14 PM'अब रोक दीजिए...', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बताई ऑपरेशन सिंदूर रोकने की असली वजह, कहा- शेर अगर मेंढक को मारे तो...
लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को सेना के शौर्य और भारत की बदली हुई सुरक्षा नीति का प्रतीक बताया. उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए इसे भारत की आत्मा पर हमला कहा, जिसमें 26 नागरिकों की जान गई. राजनाथ सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर एक सटीक और सीमित समय वाला सैन्य अभियान था, जिसमें सिर्फ 22 मिनट में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए गए और 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए. उन्होंने कहा कि भारत की आतंक के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अब सिर्फ शब्द नहीं, ठोस कार्रवाई बन चुकी है.
-
न्यूज28 Jul, 202512:21 PM'कैसे पता कि आतंकी पाकिस्तान से आए थे...', पहलगाम हमले पर चिदंबरम के बयान से बवाल, BJP बोली- कांग्रेस को सेना से ज्यादा ISI पर भरोसा
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के पहलगाम आतंकी हमले पर दिए बयान से बीजेपी नाराज है. केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने चिदंबरम पर पाकिस्तान का बचाव करने और भारत की सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल उठाने का आरोप लगाया. उन्होंने पूछा कि क्या चिदंबरम को ISI पर ज़्यादा भरोसा है और क्या कांग्रेस राजनीतिक द्वेष में राष्ट्रीय सुरक्षा को नजरअंदाज कर रही है.
-
राज्य28 Jul, 202511:40 AMरांची: पावर ग्रिड पर हमला कर लूटपाट करने वाले 9 अपराधी गिरफ्तार, लूटा गया सामान कबाड़ियों को बेचा गया
डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 15 जुलाई की रात 10-12 की संख्या में अपराधियों ने पावर ग्रिड पर हमला किया था. सब स्टेशन के कर्मचारियों को बंधक बनाकर लाखों के सामान की लूटपाट की गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की गई थी.
-
न्यूज26 Jul, 202509:32 PM'बिहार अब इनके बस की नहीं लोग परेशान हो चुके हैं...', नीतीश पर भड़के एनडीए नेता चिराग पासवान, कहा - योगी सरकार से सीख लेनी चाहिए
बिहार में पिछले कुछ महीनों से लगातार बढ़ रही घटनाओं पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा है कि 'मुझे इस बात का दुख है कि मैं ऐसी सरकार को समर्थन करता हूं.'
-
न्यूज26 Jul, 202509:02 PMआर्मर्ड यूनिट्स, आर्टिलरी, स्पेशल फोर्सेस, UAV, MP5 सबमशीन गन…पाकिस्तान के काल 'रूद्र और भैरव' के गठन का ऐलान, भारतीय सेना के नए दिव्यास्त्र क्या हैं?
रूद्र ब्रिगेड और भैरव लाइट कमांडो बटालियन; दो ऐसे नाम, जो सिर्फ सैन्य टुकड़ियां नहीं, बल्कि हिंदुस्तान की बदलती सोच और बुलंद हौसले का प्रतीक हैं. जी हां, आने वाले दिनों में ये दोनों पाकिस्तान के लिए काल बनने जा रहे हैं. आतंकिस्तान की एक हरकत और बिना किसी ऊपरी आदेश के इंतजार के, बिना कोई देरी के दुश्मन के इरादों, सोच, ताकत और हर नापाक मंसूबों को चुटकियों में ध्वस्त कर देगी, पलक झपकते ही उसकी कब्र खोद दी जाएगी.
-
ट्रेंडिंग न्यूज़26 Jul, 202505:55 PMVIDEO: दौड़ा-दौड़ा आया, एक टांग उठाई और घर की दीवार फांद गया हाथी...चारा खाने के चक्कर में घनचक्कर बने गजराज
उड़ीसा के क्योंझर में एक जंगली हाथी गांव में घुस आया, जिससे अफरा-तफरी मच गई. चारा खाने की कोशिश में वह एक गौशाला के घर में फंस गया और बाद में निकलकर चारा नष्ट कर दिया.
-
न्यूज26 Jul, 202504:20 PMईरान में बड़ा आतंकी हमला, 8 लोगों की मौत, 13 घायल, पाक समर्थित आतंकी संगठन पर आरोप
ईरान के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. यह हमला न्यायपालिका की एक इमारत पर हुआ है. इस हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है, जिनमें पांच आम नागरिक और तीन हमलावर शामिल हैं. यह जानकारी ईरान की सरकारी मीडिया ने दी है.