निशांत कुमार ने पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें सदस्यता दिलाई. इस दौरान निशांत कुमार ने कहा कि वह एक सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी को मजबूत करने की कोशिश करेंगे और अपने पिता नीतीश कुमार के 20 वर्षों के काम को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे.
-
राज्य08 Mar, 202602:53 PM'पापा के 20 सालों के काम को...', नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, पटना में ली JDU की सदस्यता
-
राज्य08 Mar, 202611:29 AMनिशांत कुमार होंगे बिहार के उपमुख्यमंत्री, CM नीतीश के सबसे करीबी नेता ने किया खुलासा
बिहार में सियासी हलचल के बीच जेडीयू विधायक हरिनारायण सिंह ने दावा किया है कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बनने वाली नई सरकार में उनके बेटे निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बनी है. साथ ही उन्हें विधान परिषद भेजने की भी तैयारी है.
-
न्यूज07 Mar, 202607:38 PMनीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बेटे निशांत कुमार की जदयू में एंट्री, प्रदेश की सियासत में बढ़ी हलचल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले और अब उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है. वह कल, यानी 8 मार्च, को जदयू में शामिल हो सकते हैं. इससे पहले उन्होंने शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बीच बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री इस दौरान जदयू पॉलिटिकल एडवाइजर कमेटी के सदस्य मोनी सिंह ने कहा कि निशांत कुमार 8 मार्च को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) जॉइन कर लेंगे. निशांत कुमार के पार्टी में स्वागत को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है. पटना में जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं. मोनी सिंह ने कहा कि लोग काफी उत्साहित हैं. निशांत कुमार के आने से पार्टी मजबूत होगी. इससे पहले निशांत कुमार शुक्रवार की देर रात पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के घर पहुंचे और पार्टी के युवा विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की. कहा जा रहा है कि इस बैठक में संगठन और सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा की गई तथा नीतीश कुमार के काम करने के तरीके को जारी रखने की चुनौतियों को लेकर चर्चा की गई. उस बैठक में शामिल कई युवा विधायकों ने अपनी बात भी रखी. निशांत कुमार के आने से तय होगी पार्टी की रणनीति जदयू के अंदर यह भी चर्चा है कि निशांत कुमार आने वाले समय में पार्टी की रणनीति तय करने, संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने पर विशेष ध्यान देंगे. बता दें कि नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के नामांकन करने के बाद जदयू में भारी नाराजगी देखी जा रही थी. कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पटना में जुटकर उनके इस फैसले के पुनर्विचार करने की मांग कर रहे थे. इस बीच, शुक्रवार को नीतीश कुमार ने पार्टी के विधायकों, सांसदों, एमएलसी और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी और अपनी बात रखी थी. इस बैठक में निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाने पर मुहर लगी.
-
ब्लॉग06 Mar, 202607:17 PMनया समीकरण, नया फॉर्मूला, बिहार की सत्ता में ऐसे होगा बंटवारा… JDU को डिप्टी CM और 15 मंत्री पद, BJP के पास स्पीकर?
नीतीश कुमार के द्वारा राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर बैठकें जारी है. हर कोई नई सरकार के गठन में दलों की भागीदारी के बारे में जानना चाहता है. आइए, आपको बताते हैं.
-
ग्राउंड रिपोर्ट05 Mar, 202608:24 PMनीतीश के बाद कौन करेगा CM की गद्दी पर राज? गुस्साए JDU कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को घेरा
बिहार की राजनीति में उबाल देखने को मिल रहा है… राज्यसभा के लिए CM नीतीश ने भरा नामांकन भरने के बाद कार्यकर्ताओं में रोष है… जिसको लेकर JDU के लोगों ने जमकर हंगामा किया…
-
Advertisement
-
न्यूज13 Jan, 202606:13 AMबिहार कांग्रेस में दो फाड़! पार्टी के दही-चूड़ा भोज से गायब रहे सभी विधायक, JDU बोली-खरमास के बाद बड़ी टूट तय
बिहार में मकर संक्रांति के मौके पर राजनीतिक दलों द्वारा दही चूड़ा भोज के आयोजन की परिपाटी रही है. इसी क्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम द्वारा भी प्रदेश कार्यालय में दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के एक भी विधायक नहीं पहुंचे, जिसके बाद कहा जा रहा है कि खरमास बाद पार्टी में टूट तय है.
-
न्यूज10 Jan, 202607:02 AMCM नीतीश के करीबी और दिग्गज नेता केसी त्यागी की JDU से हुई छुट्टी, जानें किस बात से नाराज हो गई पार्टी
CM नीतीश के करीबी माने जाने वाले दिग्गज समाजवादी नेता केसी त्यागी की जेडीयू से छुट्टी हो गई है. बीते दिनों ही उन्होंने नीतीश को 'भारत रत्न' देने की मांग की थी. हालांकि पार्टी उन पर अन्य कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं करेगी.
-
न्यूज28 Dec, 202510:42 AM'तेजस्वी यादव की जा सकती है नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी...', कभी लालू यादव के बेहद करीबी रहे इस नेता का दावा
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद राजनीति में हलचल तेज है. कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने दावा किया है कि आरजेडी के कई विधायक जेडीयू और एनडीए के संपर्क में हैं. उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि चुनावी हार के बाद उनकी चुनौतियां बढ़ने वाली हैं.
-
न्यूज18 Dec, 202505:29 AM'कुछ गलत नहीं किया...', गिरिराज सिंह ने हिजाब मामले में CM नीतीश का किया बचाव, कहा- अपॉइंटमेंट लेटर लेने में चेहरे क्यों छिपाना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला डॉक्टर का हिजाब हटाए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामलें में विपक्ष की पार्टियां मुख्यमंत्री पर लगातार हमलवार है. वहीं, इस मामले में अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सीएम नीतीश कुमार के बचाव में उतर गए हैं.
-
न्यूज13 Dec, 202501:47 PMसम्राट चौधरी ने दी लालू की जब्त संपत्तियों पर स्कूल खोलने की सलाह, तमतमा गई RJD, बीजेपी-JDU समर्थन में उतरी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के एक जब्त मकान में स्कूल खोलने के बयान पर सियासत तेज हो गई है. बिहार में सत्तारूढ़ जदयू और भाजपा ने इस फैसले को सराहा है. जदयू ने इस निर्णय का खुलकर समर्थन किया है.
-
न्यूज01 Dec, 202501:18 PMभरी विधानसभा में नीतीश कुमार की विधायक ने करवाई गजब बेइज्जती, शपथ भी नहीं बोल पाईं विभा देवी, देखें Video
नवादा से JDU विधायक और बाहुबली राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी बिहार विधानसभा में आकर्षण का केंद्र बन गईं. वह सदन से लेकर सोशल मीडिया की सुर्खियों तक छाईं हुई हैं.
-
विधानसभा चुनाव19 Nov, 202508:02 AMबिहार में सत्ता का ब्लूप्रिंट… सम्राट-विजय बने बनेंगे उपमुख्यमंत्री! JDU ने नीतीश पर लगाई मुहर
बिहार में एनडीए की जीत के बाद बुधवार को जेडीयू और बीजेपी ने विधायक दल की बैठकें कीं. बीजेपी ने सम्राट चौधरी को नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना. जेडीयू ने सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता बनाया.
-
विधानसभा चुनाव17 Nov, 202507:49 AMबिहार में जिस मुस्लिम उम्मीदवार के लिए खुद PM मोदी ने मांगा वोट, जानिए उसका क्या है हाल?
Bihar में NDA ने कुल 202 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसमें से एक ही मुस्लिम उम्मीदवार को जीत मिली है. जबकि NDA ने पांच मुस्लिम नेताओं को टिकट दिया था.