मनोरंजन
12 Oct, 2024
03:57 PM
Bigg Boss 18: कौन है गुणरत्न सदावर्तें, जिन्होंने बिग बॉस को भी धमकी दे डाली !
बता दें कि बिग बॉस सीज़न 18 के बीते एपीसोड में गुणरत्न ने जमकर हंगामा किया है। दर्शकों को उनका एक अलग ही अवतार देखने मिला था। जिसकी वजह से अब उनकी हर तरफ़ चर्चा हो रही है। शो में अपने बयानों से गुणरत्न सबको हैरान कर दिया है। कभी वो कहते हैं की सरकार मुझसे डरती है तो कभी वो कहते हैं की हम डाकू के खानदान से आते हैं।इतना नहीं ही बीते एपिसोड में तो उन्होंने ये तक कह दिया की उनसे दाऊद इब्राहिम डरता है।