राज्य
19 Jul, 2025
11:48 AM
अवैध खनन घोटाले के आरोपी दाहू यादव को अग्रिम जमानत देने से कोर्ट ने इंकार कर दिया
ईडी ने दाहू यादव और अन्य के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर रखा है.दाहू पहली बार ईडी के सामने 18 जुलाई 2022 को पेश हुआ था और अगले दिन मां की बीमारी का हवाला देकर निकल गया.इसके बाद वह कभी भी ईडी या कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ.सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और ईडी कोर्ट से बार-बार समन और गिरफ्तारी वारंट निकलने के बावजूद दाहू फरार है.