लेबनान में इजरायल ने मचाई तबाही, 7 बॉर्डर पोस्ट से हटी लेबनानी सेना, ईरान के हमले में सऊदी रिफाइनरी को भारी नुकसान
ईरान और इजरायल के बीच जंग चौथे दिन पहुंच गई है. इसी बीच इजरायल ने दूसरे मोर्चे पर हिजबुल्ला और लेबनानी सेना पर कहर बरसा दिया है. वहीं सऊदी को भी ईरानी हमले में भारी क्षति हुई है.
इजरायल के हमले के बाद लेबनानी सेना को करीब 7 बॉर्डर पोस्ट से पीछे हटना पड़ा है. वहीं न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इज़राइली सेना के आगे बढ़ने के साथ ही लेबनानी सेना बॉर्डर पर करीब सात फॉरवर्ड ऑपरेटिंग पोज़िशन से हट गई है. IDF को भारी बढ़त मिलती दिख रही है.
सऊदी अरब की ऑयल रिफाइनरी में ईरान ने मचाई तबाही
ईरान ने सऊदी अरब के दिल पर हमला किया है. उसकी ऑयल रिफाइनरी में तबाही मचा दी है. सैटेलाइट इमेज में देखा जा सकता है कि सऊदी अरब में रास तनुरा ऑयल रिफाइनरी पर ईरानी ड्रोन हमले के बाद क्या नुकसान हुआ है. वहीं सूत्रों के मुताबिक ARAMCO पर भी हमला किया गया है.
इजरायल और ईरान के बीच जंग अब पूरे मिडिल ईस्ट में फैलती जा रही है. इसी बीच कुवैत में मौजूद अमेरिकी दूतावास को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से खाड़ी में लंबी और भीषण जंग की आशंका बढ़ गई है. ट्रंप ने अमेरिकियों से मिडिल ईस्ट के करीब 12 देशों को जल्द से जल्द छोड़ देने कहा है. ट्रंप ने धमकी दी है कि ईरान पर अभी सबसे बड़ा हमला होना बाकी है.

उन्होंने सोमवार को व्हाइट हाउस में दिए बयान में कहा कि ईरान से जंग 4-5 हफ्ते चल सकती है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इससे ज्यादा समय तक भी अभियान जारी रहेगा. इतना ही नहीं उनके मुताबिक अमेरिकी सेना अभी ईरान में बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई कर रही है.
US urges Americans to leave over 12 Middle East countries amid Iran conflict
— ANI Digital (@ani_digital) March 3, 2026
Read @ANI Story I https://t.co/bINMbvMu7f
#US #MiddleEast #Iranconflict pic.twitter.com/ZzHhlu29e5
अमेरिका के पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है और उसका इस्तेमाल किया जा रहा है. कुल मिलाकर उन्होंने ईरान जंग में अपनी थल सेना को भी शामिल करने की बात कही है. ऐसा होगा तो लड़ाई लंबी चलेगी और ईराक के बाद ये दूसरी बार होगा जब अमेरिकी फौज किसी भी खाड़ी देश में सीधी तौर पर जंग में कूदेगी.
ईरानी हमलों के बीच दुबई में फंसीं पीवी सिंधु भारत लौटीं
इजरायल और ईरान के बीच धमाकों के साए में दुबई में फंसीं पीवी सिंधु देश लौट आई हैं. उन्होंने दुबई से वापसी के बाद एक भावुक पोस्ट लिखा है.
#UPDATE | Indian badminton player PV Sindhu tweets, "Back home in Bangalore and safe. The last few days have been intense and uncertain, but I’m truly grateful to be back at my house..." https://t.co/MHq5cdsJqT pic.twitter.com/Z2IpyUA6Tk
— ANI (@ANI) March 3, 2026
बहरीन में US बेस पर IRGC ने किया हमला
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने बहरीन के शेख ईसा में US बेस पर प्रेसिडेंशियल कमांड बिल्डिंग पर मिसाइलें और ड्रोन से हमला किया.
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोझस्तेह बघेरजादेह की भी हुई मौत
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायली हमले में मौत के 2 दिन बाद उनकी पत्नी मंसूरेह खोझस्तेह बघेरजादेह का भी निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि वो भी दो दिन पहले अमेरिका और इजराइल के हमले में खामेनेई और पूरे परिवार के साथ घायल हुई थीं, जिसके बाद उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था. ईरान की सरकारी मीडिया ने पुष्टि की है कि मंसूरेह ने सोमवार को आखिरी सांस ली.

ईरान ने कतर पर दागीं 104 मिसाइलें, 2 फाइटर जेट्स, 39 ड्रोन्स को भी किया गया डिटेक्ट!
कतर के डिफेंस मिनिस्ट्री ने बयान जारी कर कहा कि उसने ईरानी हमले की शुरुआत से अब तक 104 मिसाइलों का पता लगाया है. इसमें 101 बैलेस्टिक और 03 क्रूज मिसाइल, 39 ड्रोन्स हैं.वहीं उसने दो Su-24 फाइटर जेट्स को भी डिटेक्ट किया है.
— وزارة الدفاع - دولة قطر (@MOD_Qatar) March 3, 2026